UP MLC By Election 2023 : यूपी में विधान परिषद की दो सीट पर मतदान शुरू, जानें कब आएंगे परिणाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो खाली सीटों पर आज सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव के लिए सुबह 9 बजे से विधानसभा के तिलक हॉल में मतदान शुरू हो गया है, जो शाम चार बजे तक होगा। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि इन दोनों सीटों के लिए हो रहे मतदान की मतगणना भी आज शाम 5 बजे से की जाएंगी और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि विधानसभा के निर्वाचित सभी 403 सदस्य अलग अलग मतदान कर रहे हैं।

यूपी में इन सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायकों के लिए पहले ही व्हिप जारी कर दिया था। पार्टी विधायकों के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संदेश जारी किया था कि एक भी वोट बर्बाद न हो। मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए भाजपा ने मंत्रियों और सचेतक मंडल के नेतृत्व में समूह गठित किया।

फिलहाल, मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधान मंडल के वर्तमान, पूर्व सदस्यों की एंट्री हो पाएगी। वर्तमान, पूर्व सांसद, पत्र प्रतिनिधियों की भी एंट्री रहेगी। बाकी लोगों की एंट्री को आज के लिए बैन किया गया है। गेट नं 7,8 निर्वाचन कार्य के लिए आरक्षित किया गया तो वहीं वित्त विभाग और राजस्व के जाने के रास्तों को बंद किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular