hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : मुजफ्फरनगर जेल में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम कैदियों ने रखा नौ दिन का उपवास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : मुजफ्फरनगर जेल में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम कैदियों ने रखा नौ दिन का उपवास
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : मुजफ्फरनगर जेल में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम कैदियों ने रखा नौ दिन का उपवास

Vinayak Barot
Last updated: October 4, 2022 12:47 pm
Vinayak Barot
Published: October 4, 2022
Share
SHARE

मुजफ्फरनगर, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कारागार की सांप्रदायिक सौहार्द वाली मिसाल पेश करती तस्वीर सामने आई है। यहां नवरात्र के मौके पर कारागार में बंद सभी 218 मुस्लिम बंदियों ने भी नवरात्र के मौके पर उपवास रखा। इतना ही नहीं पूजा-पाठ के साथ हर शाम माता की चौकी पर भजन भी गाए। जिला कारागार की यह खबर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का एक नायाब उदाहरण कहा है।

  • सभी के लिए फल, दूध और फलाहार की व्यवस्था

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कारागार में 1104 हिंदू बंदी और 218 मुस्लिम बंदी हैं। नवरात्र के मौके पर इन सभी बंदियों ने व्रत रखा। जब यह बात उन्हें पता चली तो उन्होंने इन सभी बंदियों के लिए खाने-पीने के खास इंतजाम किए। व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उन्होंने फल, दूध समेत कुट्टू से बने फलाहार की व्यवस्था कराई। जेल अधीक्षक ने कहा कि शाम को सभी बंदियों द्वारा भजन संध्या भी की जाती थी। माता के एक से एक भजन गाए जाते।

  • बंदियों के आचरण में भी बदलाव हुआ है

जेल अधीक्षक ने कहा कि यहां की तस्वीर बदली है। बंदियों के आचरण और व्यवहार में यह साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बंदियों ने पूरे नौ दिन के उपवास रखे हैं। सभी ने पूरे भक्ति-भाव के साथ माता की उपासना की है। जेल परिसर में बनाए गए मंदिर में सभी लोग एक साथ माता के भजनों को गाते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। साथ ही कहा कि जेल में बंदियों के व्यवहार को बदससना भी हमारी प्राथमिकता होती है।

  • जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए की जरूरी व्यवस्थाएं

जेल प्रशासन ने नवरात्रि के व्रत रखने वालों के लिए कैंटीन में खास इंतेजाम किए हैं। मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा, ‘कैंटीन में व्रत रखने वाले कैदियों के लिए कई तरह के फल, दूध, कुट्टू के आटे से बनी पूरियां, चाय और अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है। उपवास रखने वाले कैदियों में से एक ने कहा कि यह “संस्कृति और धर्मों की एकता” में उनका गहरा विश्वास है जिसने उन्हें उपवास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “लोगों को सीखना चाहिए कि जेल में सांप्रदायिक सद्भाव कैसे मनाया जाता है? हम सभी को एक ही सांस्कृतिक परिवेश में एक साथ रहना और सह-अस्तित्व में रहना है।”

  • हिन्दू भाईयों के प्रति हमारा प्यार -मुस्लिम कैदी

एक अन्य मुस्लिम कैदी ने कहा, “हम सांप्रदायिक सद्भाव की एक मिसाल कायम करते हुए गर्व महसूस करते हैं। अगर हिंदू भाई रमजान के दौरान उपवास कर सकते हैं, तो हम भी नवरात्रि के दौरान उपवास कर सकते हैं। प्यार का जवाब केवल प्यार है, नफरत नहीं।” जेल अधीक्षक ने कहा, “नवरात्रि या रमजान जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान हम अतिरिक्त सतर्क रहते हैं।” उन्होंने कहा, “हम ऐसे चीजों को बढ़ावा देते हैं जो कैदियों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव विकसित करने में मदद करें।”

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने बहाल की एनसीपी के मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता, खुल सकती है राहुल गांधी भी राह
देश में अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक : 81.5 करोड़ भारतीयों का विवरण लीक होने का खतरा
ईरानी संसद के स्पीकर गालिबफ की अमेरिका को चेतावनी- ‘हमने तो अभी शुरुआत भी नहीं की’
उत्तर प्रदेश : कई जिलों में आज शाम तक बारिश, कल मौसम होगा साफ, 28 तक छिटपुट बारिश के आसार
एनडीएए के तहत बड़ी घोषणा : अमेरिका की परमाणु और हिंद-प्रशांत योजनाओं में भारत प्रमुख भागीदार
TAGGED:cm yogihinduJAILmuslimpm modiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?