hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंदौर में भी सूरत जैसा खेला : कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन, भाजपा में शामिल हुए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > इंदौर में भी सूरत जैसा खेला : कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन, भाजपा में शामिल हुए
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

इंदौर में भी सूरत जैसा खेला : कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन, भाजपा में शामिल हुए

Revoi Editor
Last updated: April 29, 2024 1:54 pm
Revoi Editor
Published: April 29, 2024
Share
SHARE

इंदौर, 29 अप्रैल। मध्य प्रदेश के इंदौर निर्वाचन क्षेत्र में भी सूरत जैसा बड़ा खेल होने जा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में इंदौर में भाजपा के सामने कांग्रेस की चुनौती खत्म हो चुकी है।

अक्षय कांति बम नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में उनका स्‍वागत किया गया और उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विजयवर्गीय ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया कि अक्षय कांति बम का भाजपा में स्‍वागत है।

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। pic.twitter.com/1isbdLXphb

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) April 29, 2024

सूरत में भी कुछ ऐसी ही कहानी हुई थी

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के सूरत में भी यही घटनाक्रम हुआ था, जहां नीलेश कुंभाणी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाई थीं। इसके साथ ही अन्य दलों की उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने पर्चे वापस ले लिए थे। कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी अमान्य करार दिया गया। नतीजा यह हुआ कि भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद वे कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा की सदस्‍यता ली।

अक्षय कांति बोले – नामांकन के बाद कांग्रेस से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था

नामांकन वापस लिए जाने को लेकर अक्षय कांति बम ने कहा कि नामांकन जमा करने के बाद से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं कर रहा था। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय कांति पर विरोधी पार्टी दबाव बना रही थी।

डमी उम्मीदवार मोती सिंह का नामांकन पहले ही हो चुका निरस्‍त

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के डमी उम्मीदवार मोती सिंह का नामांकन पहले ही निरस्त हो चुका है। कांग्रेस को पहले ही अंदेशा था, इसलिए मोती सिंह का नामांकन डमी के रूप में जमा कराया था। लेकिन अक्षय बम के नामांकन स्वीकृत होने से मोती सिंह का नामांकन निरस्त हो गया। कांग्रेस को मोती सिंह का फॉर्म निरस्त होने का अंदेशा था, लेकिन बम नामांकन वापस ले लेंगे, यह नहीं पता था। सूत्रों का कहना है कि एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा धारा बढ़ाने के निर्णय के बाद से बम दबाव में थे, वहीं चुनाव बाद उनकी शिक्षण संस्थाओं पर काररवाई का दबाव भी था।

You Might Also Like

पुण्यतिथि पर याद किए गए बाल ठाकरे, उद्धव समेत कई अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
‘भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास के बीच जैसलमेर में सेना का फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने एयरक्राफ्ट से कूदकर बचाई जान
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल! प्रधानमंत्री कियांग ले सकते हैं हिस्सा
भारत में कोरोना संकट : केरल और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बढ़ रहे नए संक्रमित, रिकवरी रेट 97.31%
ICC टी20 विश्व कप का रंगारंग उद्घाटन : संयुक्त मेजबान USA ने पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से दी मात
TAGGED:Akshay Kanti Bam withdrew his nominationAkshay Kanti joined BJPCongress candidateindore
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?