hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में फूटा कोरोना बम, स्टाफ के 25 लोग हुए संक्रमित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में फूटा कोरोना बम, स्टाफ के 25 लोग हुए संक्रमित
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में फूटा कोरोना बम, स्टाफ के 25 लोग हुए संक्रमित

Vinayak Barot
Last updated: January 4, 2022 12:13 pm
Vinayak Barot
Published: January 4, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 4 जनवरी। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी लखनऊ में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कोरोना का ऐसा कहर दिखा है कि एक साथ करीब 25 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। मेदांता अस्पताल के 25 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और राहत की बात यह है कि ये सभी असिम्प्टोमेटिक हैं। ये सभी रैंडम टेस्टिंग में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, अस्पताल की तरफ से सभी संक्रमितों को पांच दिनों की छुट्टी देकर क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में तेजी से कोरोना वायरस अपना पांव पसार रहा है,लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। मेदांता अस्पताल में यह कोरोना विस्फोट ऐसे वक्त में हुआ है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।पार्टियां एक ओर जहां चुनावी प्रचार कर रही हैं, वहीं आयोग तारीखों के ऐलान को लेकर मंथन कार्य में जुटी है।

  • कल कितने थे केस

दरअसल, उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार डराने लगी है।उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 572 नए मामले सामने आए हैं।राहत की बात बस यही है कि 24 घंटे के दौरान एक भी मौत की सूचना नहीं है।वहीं, इस दौरान 34 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 2,261 है। इससे पहले रविवार को 552 नये केस मिले थे।

  • यूपी में कोरोना की रफ़्तार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गाजियाबाद में सर्वाधिक 130, गौतमबुद्धनगर में 101, लखनऊ में 86, मेरठ में 49 और आगरा में 33 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक जनवरी को गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85, गौतमबुद्धनगर में 61, लखनऊ में 58, मेरठ में 48 और आगरा में उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह थी,सोमवार को जहां राज्य में 2,261 उपचाराधीन मरीज हैं वहीं एक जनवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या सिर्फ 1,211 थी।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद के अनुसार कोरोना संक्रमण दर में निरंतर वृद्धि हो रही है और रविवार को संक्रमण दर 0.4 प्रतिशत रही जो पिछले 15-20 दिनों में काफी तेजी से बढ़ी है।उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो हजार से अधिक हो गई है,हालांकि उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि अभी अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की संख्या न्यूनतम है और घर पर ही उपचार से लोग ठीक हो रहे हैं।

You Might Also Like

जलगांव ट्रेन हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का दावा- चाय बेचने वाले की आग की अफवाह के कारण हुआ हादसा
आईपीएल-18 : राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई लगातार चौथी जीत, RCB की घर में दूसरी हार
Sikkim Tunnel Collapse : सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, मीथेन गैस रिसाव से रेस्क्यू में मुश्किल
एनआईए ने आतंकवादी-गैंगस्टर साठगांठ मामले की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे
प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ का होटल में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
TAGGED:CORONAnew caseup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

August 10, 2026

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?