1. Home
  2. राज्य
  3. UP BJP New Team: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश टीम, कई नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
UP BJP New Team: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश टीम, कई नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

UP BJP New Team: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश टीम, कई नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

0
Social Share

लखनऊ, 25 जून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नई टीम में पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान देते हुए कई नए चेहरों को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी हैं। घोषित सूची के अनुसार 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, धर्मेंद्र सिंह, प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, राजेश यादव और आलोक गुप्ता सहित कई नेताओं को जगह मिली है। वहीं रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत और संजय राय को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, राकेश बिंद, राहुल वाल्मीकि और आकांक्षा सोनकर समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।

भाजपा ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है।

संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक समीकरणों को साधने और प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code