hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : योगी के मंदिर में अखिलेश यादव ने फंसाया यह पेंच, पूछा- एक्शन सीएम लेंगे या दिल्ली से दस्ता आएगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी : योगी के मंदिर में अखिलेश यादव ने फंसाया यह पेंच, पूछा- एक्शन सीएम लेंगे या दिल्ली से दस्ता आएगा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : योगी के मंदिर में अखिलेश यादव ने फंसाया यह पेंच, पूछा- एक्शन सीएम लेंगे या दिल्ली से दस्ता आएगा

Vinayak Barot
Last updated: September 24, 2022 11:09 am
Vinayak Barot
Published: September 24, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 24 सितंबर। अयोध्‍या में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के एक समर्थक प्रभाकर मौर्य द्वारा उनका मंदिर बनाकर सुबह-शाम पूजा-आरती किया जाना विपक्ष को नहीं सुहा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक हफ्ते में दूसरी बार मंदिर को लेकर तंज कसा है। इस बार उन्‍होंने मंदिर की जमीन के विवाद का उल्‍लेख करते हुए सवाल उठाया है कि क्‍या इस मामले में सरकार ऐक्‍शन लेगी।

दरअसल, प्रभाकर मौर्य के चाचा रामनाथ मौर्य ने प्रभाकर पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा करके योगी मंदिर बनवाया है। रामनाथ मौर्य ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी भेजकर इस मामले में जांच की मांग की है। इसी शिकायत के आधार पर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए सीएम योगी पर निशाना साधा। इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा- ‘अयोध्या में मुख्यमंत्री जी का जो मंदिर बनाया गया है, उसको बनानेवाले के चाचा ने ही यह शिकायत मुख्यमंत्री जी से की है कि वो ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा करने की बदनीयत से बनाया गया है। अब मुख्यमंत्री जी बताएँ कि ऐसे भू-माफ़िया भतीजे पर कार्रवाई वो करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आयेगा।’

इसके पहले योगी मंदिर पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव एक ट्वीट में लिखा था कि-‘ये तो उनसे भी दो क़दम आगे निकले… अब सवाल ये है कि पहले कौन?’ अखिलेश ने सीएम योगी के मंदिर की तस्वीरों को शेयर थी किया था। इसमें भगवा रंग से सजाया गया मंदिर दिखाई दे रहा है। मंदिर के अंदर योगी आदित्यनाथ की मूर्ति लगी हुई है और उन्हें भगवान श्री राम की तरह दिखाया गया है।

उनके हाथ में धनुष और कंधे पर बाण दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में योगी के समर्थक उनकी मूर्ति की पूजा भी कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्‍होंने प्रभाकर के चाचा की शिकायत के आधार पर मंदिर को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा।

उनके हाथ में धनुष और कंधे पर बाण दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में योगी के समर्थक उनकी मूर्ति की पूजा भी कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्‍होंने प्रभाकर के चाचा की शिकायत के आधार पर मंदिर को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी बन चुका है मंदिर
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी एक मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर को पुणे के रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने बनवाया था। मयूर मुंडे को पीएम का मंदिर बनाने में 6 महीने का समय लगा। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आया था। मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा लगाई गई है।

You Might Also Like

मन की बात : इसरो की ड्रोन प्रतियोगिता का वीडियो देख प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जेन-जी’ की कोशिशों को सराहा
एमपी : इंदौर में ‘लेडी सिंघम’ ने स्टूडेंट बनकर रैगिंग करने वालों का किया खुलासा, छह गिरफ्तार
गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, नदियां उफान पर, 37 बांधों को लेकर हाई अलर्ट
उधमपुर में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को घेरा, अभियान जारी
प्रयागराज : पीसीएस प्री के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, योगी सरकार को दिया चैलेंज – न बंटेंगे-न हटेंगे?
TAGGED:akhilesh yadavcm yogiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?