केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा – बेटे की पिस्टल से हुई उसके दोस्त की हत्या, लेकिन बेटा लखनऊ से बाहर है

लखनऊ, 1 सितम्बर। यूपी की राजधानी में शुक्रवार को तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुए हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। मरने वाला भी कौशल किशोर के बेटे विकास के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गई। वारदात को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। इस  बीच केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी मीडिया में अपना बयान दिया और हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या उनके बेटे विकास की पिस्तौल से ही हुई है।

दरअसल, लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया क्षेत्र में कौशल किशोर का एक नया मकान है। शुक्रवार की तड़के विकास किशोर के दोस्त भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या विकास की पिस्तौल से ही हुई है। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कौशल किशोर ने बयान देते हुए कहा कि हत्या उनके बेटे की पिस्तौल से ही हुई, लेकिन उनके बेटे ने हत्या नहीं की है। कौशल किशोर का कहना है कि हत्या के समय उनका बेटा घर पर नहीं था। उनका बेटा घटना के समय दिल्ली में था और अब लौट रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular