hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उद्धव ठाकरे का अमित शाह पर निशाना – सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठ मत बोलो
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उद्धव ठाकरे का अमित शाह पर निशाना – सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठ मत बोलो
राजनीतिहिन्दी

उद्धव ठाकरे का अमित शाह पर निशाना – सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठ मत बोलो

Vinayak Barot
Last updated: January 1, 2022 7:32 pm
Vinayak Barot
Published: January 1, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 1 जनवरी। देश के पांच राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वादों की फुलझड़ियों और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत के दौरान अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि वर्तमान में कई नेता ऐसे हैं, जो चुनाव के दौरान आम आदमी से चांद-सितारों का वादा करते हैं और फिर बाद में वादों को भूल जाते हैं। जब लोग पूछते हैं कि आपने चांद-तारों का वादा किया था तो ये नेता कहते हैं कि चुनाव के दौरान ऐसी बातें कही जाती हैं। लेकिन शिवसेना ऐसी नहीं है। यह कभी भी उन वादों की पेशकश नहीं करेगी, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता।

‘शिवसेना सुप्रीमो ने सिखाया है – जितना पूरा हो सके, उतना ही वादा करो’

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘शिवसेना सुप्रीमो ने हमें झूठ नहीं बोलना और जितना हो सके, उतना वादा करना सिखाया है। सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठ मत बोलो। यही वह विरासत है, जिसका शिवसेना अनुसरण कर रही है। यदि आप वादों का पालन नहीं करते तो लोग आप पर विश्वास नहीं करेंगे।’

‘हम कोरोना की स्थिति को संभालने में सक्षम’

महाराष्ट्र में कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर उद्धव ने कहा, ‘आने वाले दिनों में जरूरत पड़ी तो मैं कोरोना की स्थिति पर बात करूंगा। चिंता न करें हम स्थिति को संभालने में सक्षम हैं। बस अपना समर्थन हमारे साथ रखें।’

वहीं राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने चौंकाने वाले जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी को उन्होंने बताया कि सूबे के 10 मंत्री समेत 20 से अधिक विधायक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अगर राज्य में कोविड के केस ऐसे ही बढ़ते हैं तो सरकार और सख्ती करने का फैसला ले सकती है।

जनवरी के तीसरे सप्ताह तक राज्य में दो लाख एक्टिव केस होने की उम्मीद

महाराष्ट्र सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जनवरी के तीसरे सप्ताह तक राज्य में दो लाख एक्टिव केस होने की उम्मीद है। फिलहाल राज्य में ओमिक्रॉन के 454 केस हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 8,067 नए मामले सामने आए जबकि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी चार पीड़ित मिले थे।

मुंबई में 500 वर्ग फुट की आवासीय संपत्तियों पर कोई संपत्ति कर नहीं

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई निगम क्षेत्र की सीमा में स्थित 500 वर्ग फुट तक की आवासीय संपत्तियों पर कर समाप्त करने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दिन में शहरी विकास विभाग की बैठक में इस निर्णय की घोषणा की।

अगले महीने प्रस्तावित मुंबई निगम चुनावों से पहले यह घोषणा की गई है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन से इस फैसले को तत्काल क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से वृहन्मुंबई निगम क्षेत्र (बीएमसी) की सीमा में 500 वर्ग फुट से कम के 16 लाख मकान मालिकों को लाभ होगा।

 

You Might Also Like

आईपीएल-19 : DC ने RR को दिया झटका, स्टार्क की मारक गेंदबाजी के बाद अक्षर-आशुतोष ने कायम रखीं हल्की उम्मीदें
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज: प्रधानमंत्री मोदी और UP के मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Asian Games 2023: एशियाई खेल में भारत को नौकायन में मिला दो कांस्य पदक
गुजरात विधानसभा चुनाव में कम मतदान क्या भाजपा को सियासी झटका देगा?
‘फेल हुआ ऑपरेशन कमल’, दिनेश गुंडू राव बोले- महाराष्ट्र जैसे गोवा में भी पार्टी तोड़ना चाहती थी BJP
TAGGED:amit shahassembly-electionsBJPShiv Sena chiefUddhav Thackeray
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?