hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज्यसभा में दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, दी, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राज्यसभा में दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, दी, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राज्यसभा में दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, दी, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश

Vinayak Barot
Last updated: February 7, 2022 10:58 am
Vinayak Barot
Published: February 7, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 फरवरी। स्वर साम्राज्ञी और भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर को आज राज्यसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी और इसके बाद उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू करते ही सदस्यों को उच्च सदन की मनोनीत सदस्य रही सुश्री मंगेशकर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर साम्राज्ञी का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी।

नायडू ने कहा कि सुश्री मंगेशकर का जन्म सितम्बर 1929 में हुआ था और बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने संगीत की दुनिया को अपनी प्रतिभा से अवगत करा दिया। करीब सात दशकों तक संगीत की दुनिया में छायी रहने वाली और स्वर कोकिला के नाम से मशहूर सुश्री मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 25 हजार से भी अधिक गीत गाये। इनमें विदेशी भाषाओं में गाये हुए गीत भी शामिल हैं।

सभापति ने कहा कि सुश्री मंगेशकर नवम्बर 1999 से नवम्बर 2005 तक उच्च सदन में मनोनीत सदस्य भी रही। उन्होंने बीमार लोगों तथा वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सहायतार्थ संस्थानों की भी स्थापना की। उनकी मधुर आवाज और संगीत के प्रति साधना के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म विभूषण ,दादा साहबे फाल्के, और भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा गया।

श्री नायडू ने कहा कि उनके निधन से देश ने संगीत की दुनिया की महान विभूति को खो दिया है और एक युग का अंत हो गया है। यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सुश्री मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सदन में दो मिनट का मौन भी रखा गया है। इसके बाद श्री नायडू ने कहा कि सुश्री मंगेशकर के सम्मान में सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित की जाती है।

 

You Might Also Like

महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, अब तक 121 प्रत्याशियों के नाम घोषित
मदुरै में गरजे अमित शाह – स्टालिन की डीएमके सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दीं
उत्तराखंड : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा, सक्रिय राजनीति में लौटने की उम्मीद
मिशन 2022 : सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर अखिलेश यादव, पहली बार करेंगे रामलला के दर्शन
उत्तराखंड हाई कोर्ट से वन दरोगा भर्ती को मिली हरी झंडी, एकलपीठ का आदेश खारिज
TAGGED:condolence messageLATA MANGESHKARrajya sabhaTributeVenkaiah Naidu
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?