hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसा : बारावफात के जुलूस में करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, सीएम जताया गहरा दुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसा : बारावफात के जुलूस में करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, सीएम जताया गहरा दुख
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसा : बारावफात के जुलूस में करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, सीएम जताया गहरा दुख

Vinayak Barot
Last updated: October 9, 2022 12:34 pm
Vinayak Barot
Published: October 9, 2022
Share
SHARE

बहराइच, 9 अक्टूबर। यूपी के बहराइच जिले के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पुलिस की मानें तो यह घटना रविवार तड़के चार बजे की है। बताया जा रहा है भोर के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे की रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गई। इसको लेकर चल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए, जिसमें मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी पीड़ितों का हाल जाना है।

जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारावफात का जुलूस रात करीब दो बजे समाप्त हो गया था। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे ये लड़के पाइप लगे ठेले को बगल के गांव लेकर जा रहे थे कि तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। एक-दूसरे को बचाने में पांच लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि दुर्घटना अचानक से हुई है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस बल मौके पर तैनात है।

 

You Might Also Like

कर्नाटक : सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला, प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने का दिया आदेश
‘ऑपरेशन अजय’ : इजराइल से 274 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान भारत पहुंची
गहलोत के वफादार मंत्री धारीवाल बोले – ‘जिस षड्यंत्र से पंजाब खोया…राजस्थान भी खोने जा रहे हैं’
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में पाकिस्तानियों ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा जीते मुस्लिम नेता
यूपी रुद्राज ने वित्तीय चुनौतियों के चलते हॉकी इंडिया लीग से हटने की घोषणा की
TAGGED:6 people diedBahraichprocession of BarafatTraumatic accident
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?