hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टोक्यो ओलंपिक : रवि दहिया ने कुश्ती में पक्का किया भारत का रजत पदक, दीपक सेमीफाइनल में हारे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टोक्यो ओलंपिक : रवि दहिया ने कुश्ती में पक्का किया भारत का रजत पदक, दीपक सेमीफाइनल में हारे
खेलहिन्दी

टोक्यो ओलंपिक : रवि दहिया ने कुश्ती में पक्का किया भारत का रजत पदक, दीपक सेमीफाइनल में हारे

Vinayak Barot
Last updated: August 4, 2021 5:12 pm
Vinayak Barot
Published: August 4, 2021
Share
SHARE

टोक्यो, 4 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक खेलों के 13वें दिन बुधवार को उस समय भारत के खाते में चौथा पदक जुड़ गया, जब पहलवान रवि कुमार दहिया 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने कजाखस्तान के सनायव नूरिस्लाम को अंतिम क्षणों में चित कर यह कामयाबी हासिल की और रजत पदक पक्का कर लिया।

हालांकि 86 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पूनिया भाग्यशाली नहीं रहे और वह सेमीफाइनल में अमेरिकी पहलवान के खिलाफ एक भी अंक नहीं बना सके। वैसे दीपक के पास रेपचेज राउंड के सहारे कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके पूर्व दिन में महिला पहलवान अंशु 57 किलोग्राम भार वर्ग के पहले ही दौर में हार गई थीं।

माकुहारी मेसे हाल ए के मैच बी पर नूरिस्लाम के खिलाफ सेमीफाइनल में रवि कुमार की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पिछड़ गए। कजाख मल्ल ने इस दौरान कई बार रवि को दबोचा। दूसरे पीरियड में एक समय नूरिस्लाम ने 9-7 की बढ़त ले रखी थी। लेकिन कुश्ती की समाप्ति से 30 सेंकेंड पूर्व रवि ने बाजी पलटी और विपक्षी पहलवान को चित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय पहलवान ने मुकाबला विक्ट्री बाई फॉल (वीएफए) से जीत लिया।

भारत के खाते में अब 4 पदक

रवि के इस शानदार प्रदर्शन की मदद से मौजूदा ओलंपिक के दौरान भारत के खाते में अब चार पदक आ चुके हैं। पदक स्पर्धाओं के पहले दिन 24 जुलाई को मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत जीता तो गत एक अगस्त को महिला एकल बैडमिंटन में रियो खेलों की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने कांसे पर अधिकार किया था और आज सुबह मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता।

रवि ने दिन के दो मुकाबलों में भी दिखाया था दम

टोक्यो खेलों में चौथी सीड लेकर उतरे मौजूदा एशियाई चैंपियन रवि दहिया ने इसके पूर्व दिन में पहले दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता (वीएसयू1) के आधार पर जीते थे। दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13-2 से हराने के बाद बल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हराया।

ओलंपिक कुश्ती में भारत के हिस्से पांचवां पदक

देखा जाए तो ओलंपिक इतिहास में भारत ने पांचवां पदक अपने नाम किया है। इनमें सुशील कुमार कुमार इकलौते भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत वर्ग में दो पदक जीते हैं। उन्होंने बीजिंग 2008 में कांस्य पदक और फिर लंदन 2012 में रजत पदक जीता था। लंदन में ही योगेश्वर दत्त रेपचेज में बेहतरीन दांव के सहारे कांस्य पदक जीता था जबकि रियो 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

86 किलो वर्ग में अमेरिकी मल्ल से नहीं लड़ सके दीपक

रवि के विपरीत दीपक पूनिया 86 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में अमेरिकी डेविड मोरिस टेलर के हाथों 0-10 अंकों से पटखनी खा गए। चूंकि पूनिया एक भी अंक अर्जित नहीं कर सके, लिहाजा अमेरिकी पहलवान को वीएसयू (विक्ट्री बाई टेक्निकल सुपरियॉरिटी) के आधार पर विजेता घोषित किया गया। फिलहाल दीपक को रेपचेज खेलने का मौका मिला तो वह कांस्य पदक जीत सकते हैं।

दीपक ने दिन के दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था। पहले उन्होंने नाइजीरियाई एजिओमोर एकेरकेमे को वीएसयू1 के सहारे हराया था। इस कुश्ती में दीपक के 12 के मुकाबले विपक्षी मल्ल सिर्फ एक अंक जुटा सका था। इसके बाद दीपक ने चीनी पहलवान लिन जुशेन को अंकों के आधार पर 6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी।

उधर महिलाओं के 57 किलो वर्ग के पहले ही मुकाबले में अंशु को बल्गारिया की इरिना कुराचकिना के हाथें अंकों के आधार पर 2-8 से मात खानी पड़ी थी।

You Might Also Like

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, कई उड़ानें रद्द, हाईवे बंद
आंकड़ों में खुलासा : गुजरात में बढ़ा रहा शराब का क्रेज, देसी से ज्यादा विदेशी शराब की मांग
‘क्रिकेट अब लोगों की जिंदगी बन चुका है’… विश्व चैंपियन भारतीय टीम की पीएम मोदी से मुलाकात का वीडियो आया सामने
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत
यूपी के कासगंज में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और टेंपो की टक्कर में हुई सात लोगों की मौत
TAGGED:Ravi Dahiyasilver medalTokyo olympicswrestling
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?