hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Tirupati Prasad controversy: भक्तों पर नहीं दिखा प्रसाद विवाद का असर, 8 दिन में बिके 30 लाख लड्डू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Tirupati Prasad controversy: भक्तों पर नहीं दिखा प्रसाद विवाद का असर, 8 दिन में बिके 30 लाख लड्डू
राष्ट्रीयहिन्दी

Tirupati Prasad controversy: भक्तों पर नहीं दिखा प्रसाद विवाद का असर, 8 दिन में बिके 30 लाख लड्डू

Revoi Editor
Last updated: October 13, 2024 9:39 am
Revoi Editor
Published: October 13, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 30 लाख लड्डुओं की बिक्री हुई है। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (टीटीडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। शुरुआती आठ दिनों में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने वाहन सेवा का दर्शन किया जिनमें से 3.5 लाख श्रद्धालु गरुड़ सेवा के दिन शामिल हुएं।

टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘इस साल ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 50 रुपये प्रति लड्डू की कीमत वाले 30 लाख छोटे लड्डू बेचे गए। पिछले साल भी इतने ही लड्डुओं की बिक्री हुई थी।” इस बीच, दुनिया के सबसे धनी हिंदू मंदिर के संरक्षक टीटीडी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष हुंडी संग्रह 26 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में दो करोड़ रुपये अधिक है।

कार्यकारी अधिकारी के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को अन्नप्रसाद (पवित्र प्रसाद) परोसा गया, जबकि पिछले वर्ष ब्रह्मोत्सव के दौरान 16 लाख श्रद्धालुओं को अन्न प्रसाद परोसा गया था। इसमें आगे कहा गया है कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार की ओर से ब्रह्मोत्सव के पहले दिन चार अक्टूबर को श्रीवारी मंदिर को रेशमी वस्त्र भेंट किए।

You Might Also Like

राजस्थान : जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से जा टकरायी टेंपो ट्रैवलर, 18 लोगों की मौत
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
भारतीय टीम के नए हेड कोच की दौड़ में गौतम गंभीर सबसे आगे, BCCI से डील पर मुहर लगनी शेष
भारतीय अमेरिकी दम्पति ने हिन्दू युवा शिविर-स्थल के निर्माण के लिए दान किए 17.5 लाख डॉलर
गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती के लिए राज्यों को जारी की एडवाइजरी, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
TAGGED:30 lakh laddusLord Venkateswara Swamy templePrasad controversyTirupati Prasad controversyTirupati Temple
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?