hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2 दिनों तक ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2 दिनों तक ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2 दिनों तक ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित

Revoi Editor
Last updated: June 8, 2024 8:49 pm
Revoi Editor
Published: June 8, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जून। दिल्ली पुलिस ने रविवार को प्रस्तावित मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दो दिनों (9-10जून) के लिए ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित कर निषेधाज्ञा लागू की गई है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार की शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कम्पनियां, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर (अचूक निशानची) को तैनात किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के सदस्य देशों की गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी।

सार्क संगठन के सदस्य देशों के शीर्ष नेता समारोह में होंगे शामिल

पीएम मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने महानगर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटल को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया है। शपथ ग्रहण समारोह के दिन दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो राष्ट्रपति भवन एवं विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रपति भवन के अंदर होना है, इसलिए परिसर के अंदर और बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। बाहरी घेरे पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उसके बाद अर्धसैनिक बल के जवान और भीतरी घेरे में राष्ट्रपति भवन की आंतरिक सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे।

समारोह के बाद राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल होंगे सभी मेहमान

इस बीच विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनौथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे सहित अन्य देशों के नेता समारोह में शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद ये सभी नेता राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।

दिल्ली की यातायात नियमों में हो सकता है बदलाव

अधिकारियों का कहना है कि रविवार को दिल्ली के मध्य भाग की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद की जा सकती हैं या सुबह से ही यातायात में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार से ही जांच बढ़ा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 543 में 293 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 234 सीटें मिली हैं। अन्य व निर्दलीयों ने 16 सीटें जीती हैं।

You Might Also Like

Miss Teen Earth 2024: बिहार की तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब, सात महीने में कम किया 21 किलो वजन
मध्य प्रदेश : 17 मई की सुबह तक बढ़ा जनता कर्फ्यू, आयुष्मान कार्डधारकों के निःशुल्क इलाज की घोषणा
दिल्‍ली क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद अफगानिस्तान के लोगों की मदद करेगा : अजित डोभाल
भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 30 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, रिकवरी दर में सुधार
मोहन भागवत बोले – समाज को जगाने और एकजुट करने के लिए काम कर रहा आरएसएस
TAGGED:Delhi declared 'no-fly zone' for 2 daysModi 3.0 oath taking ceremonyTight Security Arrangements
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने कुलगाम में दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 16, 2021
India has Identified a “Nasal Vaccine,” Trial is On: Government
पीएम मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे
आईपीएल 2023 : केकेआर पर एक रन की रोमांचक जीत से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की
एस्टेरॉयड से टकराया NASA का DART स्पेसक्राफ्ट, पृथ्वी को सुरक्षित रखने की कवायद सफल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?