hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : केकेआर पर एक रन की रोमांचक जीत से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : केकेआर पर एक रन की रोमांचक जीत से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : केकेआर पर एक रन की रोमांचक जीत से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की

Vinayak Barot
Last updated: May 21, 2023 3:24 am
Vinayak Barot
Published: May 21, 2023
Share
SHARE

कोलकाता, 20 मई। जरूरत के वक्त निकोलस पूरन की आक्रामक अर्धशतकीय पारी (58 रन, 30 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) और फिर रवि बिश्नोई (2-23) की अगुआई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के लिए संजीवनी बनी, जिसने शनिवार की रात यहां रोमांचक कश्मकश में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को एक रन से हराकर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंक तालिका में तीसरे स्थान के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

A breathtaking finish to a sensational encounter! 🔥@LucknowIPL clinch a victory by just 1 run after Rinku Singh's remarkable knock 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/7X1uv1mCyL #TATAIPL | #KKRvLSG pic.twitter.com/umJAhcMzSQ

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023

रिंकू सिंह की मैराथन कोशिश के बावजूद लक्ष्य से 2 रन दूर रह गया केकेआर

ईडन गॉर्डन्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य एलएसजी ने कमजोर शुरुआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में रिंकू सिंह की मैराथन कोशिश (नाबाद 67 रन, 33 गेंद, चार छक्के, छह चौके) के बावजूद केकेआर की टीम सात विकेट पर 175 रनों तक जाकर ठहर गई।

Make way for the 𝗟𝗨𝗖𝗞𝗡𝗢𝗪 𝗦𝗨𝗣𝗘𝗥 𝗚𝗜𝗔𝗡𝗧𝗦 🙌@LucknowIPL qualify for the #TATAIPL 2023 Playoffs 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #KKRvLSG pic.twitter.com/PPqKN1mysz

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023

जेसन व वेंकटेश ने 61 रनों की साझेदारी से केकेआर को दमदार शुरुआत दी थी

जवाबी काररवाई के दौरान केकेआर ने दमदार शुरुआत की थी और जेसन रॉय (45 रन, 28 गेंद, एक छक्का, सात चौके) व वेंकटेश अय्यर (24 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने पॉवरप्ले की समाप्ति से एक गेंद पहले ही 61 रनों की भागीदारी कर दी। हालांकि इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरे। इस दौरान बिश्नोई ने कप्तान नीतीश राणा (8) और आंद्रे रसेल (7) के रूप में दो बेशकीमती विकेट निकाले।

अंतिम क्षणों में एलएसजी के जबड़े से जीत छीनते-छीनते रह गए रिंकू

केकेआर का स्कोर एक समय 18 ओवरों सात विकेट पर सिर्फ 136 रन था और हार सन्निकट थी। लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी तूफानी पारी से मैच में जान फूंक दी। केकेआर को अंतिम 12 गेंदों पर 41 रन चाहिए थे। यहां रिंकू ने दम दिखाया। उन्होंने 19वें ओवर में नवीन-उल-हक के खिलाफ एक छक्का व तीन चौके सहित 20 रन ठोक दिए।

अब 12 गेंदों पर टीम को 21 रनों की दरकार थी। यश ठाकुर (2-31) अंतिम ओवर लेकर आए तो उन्होंने दो वाइड गेंदें भी डाल दी और रिंकू ने अंतिम तीन गेंदों पर 16 रन (6,4,6) भी जड दिए। लेकिन ओवर में कुल 19 रन ही आ सके और केकेआर को एक रन से पराजय सहनी पड़ी।

.@nicholas_47 smashed right from the word go in his match-winning 58(30) 👌🏻👌🏻

He receives the Player of the Match award in #LSG's narrow 1-run victory 👏🏻👏🏻

Scorecard ▶️ https://t.co/7X1uv1mCyL #TATAIPL | #KKRvLSG pic.twitter.com/ZChGj2mO29

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023

कमजोर शुरुआत के बाद बदोनी व पूरन के बीच 74 रनों की तेज भागीदारी

इसके पूर्व एलएसजी को ठोस शुरुआत नहीं मिल सकी और शार्दुल ठाकुर (2-27), सुनील नराइन (2-28) व वैभव अरोड़ा (2-30) के सामने 11वें ओवर की शुरुआत में पांच विकेट पर सिर्फ 73 रन बन सके थे। इनमें क्विंटन डिकॉक (28 रन, 27 गेंद, दो छक्के) व प्रेरक मांकड़ (26 रन, 20 गेंद पांच चौके) ही दहाई में पहुंच सके थे। फिलहाल आयुष बदोनी (25 रन, 21 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ निकोलस पूरन का साथ निभाया। इन दोनों ने 47 गेंदों पर 74 रन जोड़कर टीम को मजबूती प्रदान की।

स्कोर कार्ड

बदोनी 18वें ओवर में लौट गए तो तीन गेंद बाद शार्दूल ने पूरन के तूफान पर ब्रेेक लगाया। लेकिन कृष्णप्पा गौतम (नाबाद 11 रन, चार गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने भी तेज हाथ दिखाते हुए एलएसजी को पौने दो सौ के पार पहुंचा दिया और बाद में यही स्कोर एक रन की जीत दिला गया।

प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर रहा लखनऊ सुपर जाएंट्स

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने सभी 14 मैच खेलकर 17 अंक (आठ जीत व एक बराबरी) जुटाए और अंक तालिका में तीसरा स्थान पक्का किया। इतने ही अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स बेहतर नेट रन रेट के दूसरे स्थान पर है, जिसने आज ही शाम दिल्ली कैपिटल्स पर 77 रनों की जीत से कटऑफ पार किया था। वहीं गुजरात टाइटंस (13 मैचों में 18 अंक) पहले स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस व सीएसके के बीच 23 मई को चेन्नई में पहला क्वालीफायर

इस प्रकार देखें तो प्लेऑफ की शीर्ष तीन टीमों का निर्धारण हो चुका है। इसके साथ ही शीर्ष दो टीमों यानी गुजरात टाइंटस व सीएसके की 23 मई को चेन्नई में प्रस्तावित पहले क्वालीफायर में मुलाकात भी तय हो गई है। वहीं 24 मई को प्रस्तावित एलिमिनेटर में एलएसजी की प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला रविवार को होगा।

प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला आज, मुंबई, राजस्थान व आरसीबी दौड़ में शामिल

लीग चरण के अंतिम दिन रविवार को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) मुकाबलों से प्लेऑफ की चौथी व अंतिम टीम का फैसला होगा। इस दौड़ में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स (सभी के 14-14 अंक) शामिल हैं।

आरसीबी व मुंबई इंडियंस में यदि कोई एक टीम जीती तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन यदि दोनों टीमें जीतती हैं तो उनमें बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में प्रवेश करेगी। इसके विपरीत यदि दोनों ही टीमों की हार होती है तो राजस्थान, मुंबई व बेंगलुरु में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ की लाइनअप पूरी करेगी। वहीं केकेआर की 14 मैचों में यह आठवीं हार थी और टीम का अभियान 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहकर खत्म हुआ।

रविवार का मैच : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, अपराह्न 3.30 बजे), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस बनाम (बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे)।

 

You Might Also Like

विश्व एथलेटिक्स : नीरज ने पहले ही प्रयास में किया सत्र का सर्वश्रेष्ठ भाला प्रक्षेप, फाइनल में बनाई जगह
गुजरात : सूरत हवाई अड्डे पर CISF ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे के साथ एक शख्स को पकड़ा
अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सभी पांच सदस्यों की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन ने दी श्रद्धांजलि
IMA ने कोलकाता कांड में फंसे डॉ. संदीप घोष की सदस्यता निलंबित की
यूपी: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
TAGGED:CricketIPL 2023KKR lost by one runLSG also has a playoff ticket
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?