hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय नौसेना के बड़े में 15 जनवरी को शामिल होंगे अग्रिमपंक्ति के 3 प्लेटफॉर्म – नीलगिरि, सूरत व वाग्शीर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > रक्षा > भारतीय नौसेना के बड़े में 15 जनवरी को शामिल होंगे अग्रिमपंक्ति के 3 प्लेटफॉर्म – नीलगिरि, सूरत व वाग्शीर
रक्षाराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नौसेना के बड़े में 15 जनवरी को शामिल होंगे अग्रिमपंक्ति के 3 प्लेटफॉर्म – नीलगिरि, सूरत व वाग्शीर

Revoi Editor
Last updated: January 1, 2025 8:08 pm
Revoi Editor
Published: January 1, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 जनवरी। भारतीय नौसेना के इतिहास में 15 जनवरी, 2025 का दिन नया अध्याय लिखा जाएगा, जब पंक्ति के तीन लड़ाकू प्लेटफॉर्म – नीलगिरि, सूरत व वाग्शीर नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट क्लास का प्रमुख जहाज नीलगिरि,  प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर क्लास का चौथा व अंतिम जहाज सूरत और स्कॉर्पीन-क्लास प्रोजेक्ट की छठी व अंतिम पनडुब्बी वाग्शीर को नौसेना, डॉकयार्ड मुंबई में एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

तीनों प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई में डिजाइन और निर्मित किया गया है। नीलगिरि, सूरत और वाग्शीर का संयुक्त कमीशन रक्षा आत्मनिर्भरता और स्वदेशी जहाज निर्माण में भारत की अद्वितीय प्रगति को दर्शाता है।

नीलगिरि, सूरत व वाग्शीर की ये हैं विशेषताएं

नीलगिरि प्रोजेक्ट 17A का प्रमुख जहाज, शिवालिक-क्लास फ्रिगेट्स की तुलना में एक बड़ी उन्नति है, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से महत्वपूर्ण स्टेल्थ फीचर्स और कम रडार सिग्नेचर शामिल हैं। सूरत प्रोजेक्ट 15B विध्वंसक, कोलकाता-क्लास (प्रोजेक्ट 15A) विध्वंसकों के अनुवर्ती वर्ग की परिणति है, जिसमें डिजाइन और क्षमताओं में पर्याप्त सुधार हैं।

आधुनिक विमानन सुविधाओं से लैस नीलगिरि और सूरत दिन और रात दोनों ही समय संचालन के दौरान चेतक, एएलएच, सी किंग और हाल ही में शामिल किए गए एमएच-60आर सहित कई हेलीकॉप्टरों का संचालन कर सकते हैं। रेल-लेस हेलीकॉप्टर ट्रैवर्सिंग सिस्टम और विजुअल एड और लैंडिंग सिस्टम जैसी विशेषताएं सभी परिस्थितियों में निर्बाध संचालन सुनिश्चित करती हैं।

इन जहाजों में महिला अधिकारियों और नाविकों की एक बड़ी संख्या का सहयोग करने के लिए विशेष व्यवस्था भी शामिल है, जो फ्रंटलाइन लड़ाकू भूमिकाओं में लैंगिक समावेशन की दिशा में नौसेना के प्रगतिशील कदमों के अनुरूप है।

वहीं, वाग्शीर कलवरी-क्लास प्रोजेक्ट 75 के तहत छठी स्कॉर्पीन-क्लास पनडुब्बी दुनिया की सबसे शांत और बहुमुखी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक है। इसे एंटी-सरफेस वारफेयर, एंटी-सबमरीन वारफेयर, खुफिया जानकारी जुटाने, क्षेत्र की निगरानी और विशेष अभियानों सहित कई तरह के मिशनों को अंजाम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

You Might Also Like

कोविड ने बढ़ाई चिंता : जर्मनी में 24 घंटे के भीतर लगभग 3 लाख नए पॉजिटिव, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
पाकिस्तान : अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब, मचा हड़कंप
टाटा आईपीएल : फाफ डुप्लेसी ने खेली कप्तानी पारी, एलएसजी को हरा आरसीबी दूसरे स्थान पर पहुंचा
Death Anniversary: पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह को किया याद, कही यह बड़ी बात
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने पांच साल के भीतर दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करने का वादा किया
TAGGED:Indian NavyIndian Navy's fleetNilgiriSurat and VagsheerThree frontline platforms
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?