hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: “द स्पेल ऑफ पर्पल” महिलाओं के हौसले का जश्न मनाती है : निर्देशक प्राची बजानिया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > “द स्पेल ऑफ पर्पल” महिलाओं के हौसले का जश्न मनाती है : निर्देशक प्राची बजानिया
मनोरंजनहिन्दी

“द स्पेल ऑफ पर्पल” महिलाओं के हौसले का जश्न मनाती है : निर्देशक प्राची बजानिया

Vinayak Barot
Last updated: November 22, 2021 5:06 pm
Vinayak Barot
Published: November 22, 2021
Share
SHARE

दिल्हीः फ़िल्म “द स्पेल ऑफ पर्पल” महिलाओं के हौसले का जश्न मनाती है, लेकिन ये उस थकान की बात भी करती है जो पितृसत्ता से लगातार संघर्ष करने के बाद उनमें आ जाती है। इस फ़िल्म की निर्देशक प्राची बजानिया ने कहा कि हमारे यहां हजारों महिलाओं की संपत्ति हड़पने के लिए या उन्हें परेशान करने के लिए उन पर डायन का लेबल लगा दिया जाता है और ये फ़िल्म आदिवासी गुजरात में एक छोटे से क्षेत्र में पितृसत्ता की ताकतों के खिलाफ इन्हीं महिलाओं की लड़ाई की कहानी कहती है। वे आज गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (इफ्फी-52) में एक प्रेस वार्ता में बोल रही थीं और उनके साथ फ़िल्म के सिनेमैटोग्राफर राजेश अमारा राजन भी मौजूद थे।

इस फ़िल्म का विचार निर्देशक को तब आया जब वे अंबी दुमाला के जंगलों में से यात्रा कर रही थीं। अंबी दुमाला के इन जंगलों में उन्होंने जो 10 सेकंड का एक लोक गीत सुना, उसके स्रोत की खोज फ़िल्म “द स्पेल ऑफ पर्पल” के निर्माण पर आकर रुकी।  इस फ़िल्म के शीर्षक के पीछे की प्रेरणा पर बात करते हुए निर्देशक प्राची ने कहा कि बैंगनी रंग जादू और रहस्यवाद से जुड़ा है। प्राची इस रंग का इस्तेमाल इस विषय की थीम पर बात करने के लिए और साथ ही ये दिखाने के लिए करना चाहती थी कि महिलाएं इन मुश्किलों के बावजूद अब भी खिल रही हैं। प्राची ने कहा कि महिलाओं को चुड़ैल या डायनों के रूप में लेबल करने की कई कोशिशें उनकी संपत्ति हथियाने या उनका यौन उत्पीड़न करने के इरादे से की जाती हैं।

उन्होंने कहा, “ये फ़िल्म हौसले का जश्न मनाती है, लेकिन उस थकावट के बारे में भी बात करती है जो लगातार उत्पीड़न का सामना करते हुए उनमें आ जाती है। ये फ़िल्म संदेश देती है कि प्यार करने में ही आज़ादी छुपी है।” गुजराती में इस फ़िल्म का मूल शीर्षक “खिलशे तो खरा” (वे तो खिलेंगी) है, जो ये दर्शाता है कि समाज में तमाम बाधाओं और बुरी ताकतों के बावजूद महिलाएं खिलेंगी। निर्देशक प्राची ने कहा कि गुजराती सिनेमा को पहले सिर्फ ग्रामीण केंद्रों में ही दिखाया जाता था, लेकिन अब 2012-13 के बाद से शहरी केंद्रों में भी इनका प्रदर्शन होने लगा है और वे धीरे-धीरे वहां लोकप्रिय भी हो रही हैं। फ़िल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी राजेश अमारा राजन ने बताया कि उन्होंने अपने लेंस के जरिए दृश्यरतिक निगाह यानी वॉयेरिस्टिक गेज़ के लिए पुरुष की वृत्ति को कैप्चर करने की कोशिश की जैसा कि फ़िल्म में चित्रित किया गया है। सृजना अदुसुमल्ली (एडिटर), जिक्कू जोशी (साउंड डिज़ाइनर) और शिखा बिष्ट (प्रोडक्शन डिज़ाइनर) ने भी मीडिया से बातचीत की। इफ्फी-52 में भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फ़िल्म खंड में दिखाई गई ये फ़िल्म एफटीआईआई, पुणे में उनके प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में बनाई गई स्नातक फ़िल्म थी।

You Might Also Like

वैश्विक उद्योग जगत के लिए बेहतरीन मंच होगा उत्तर प्रदेश का ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ : सीएम योगी
क्रॉस वोटिंग से हिमाचल प्रदेश में फंसा पेंच : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को बराबर 34-34 वोट
चिली व अर्जेंटीना में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
ACT हॉकी : कोरिया पर प्रभावशाली जीत से गत चैम्पियन भारत फाइनल में, मेजबान चीन ने पाकिस्तान को स्तब्ध किया
ऑपरेशन त्राशी-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
TAGGED:celebrationDirector Prachi BajaniaFreshThe Spell of Purplewomen
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?