hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक व चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल हारी, भारतीय चुनौती समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक व चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल हारी, भारतीय चुनौती समाप्त
खेलहिन्दी

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक व चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल हारी, भारतीय चुनौती समाप्त

Vinayak Barot
Last updated: January 14, 2023 8:26 pm
Vinayak Barot
Published: January 14, 2023
Share
SHARE

कुआलालंपुर, 12 जनवरी। बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय सितारों – सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर शनिवार को पुरुष युगल सेमीफाइनल में पराजय के साथ ही थम गया।

चीनी जोड़ी ने 3 गेमों के संघर्ष में भारतीयों को शिकस्त दी

एग्जिआटा एरेना के कोर्ट नंबर एक पर सातवीं सीड लेकर उतरे चिराग-सात्विक को 64 मिनट तक खिंचे तीन गेमों के संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में लियांग केई वेंग व वांग चांग की 17वीं रैंकिंग वाली चीनी जोड़ी ने 21-16, 11-21, 21-15 से शिकस्त दी। इसके साथ ही नए वर्ष के पहले सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

A thriller lasting an hour and 4 minutes, brave fight by Satwik-Chirag. 🙌

End of 🇮🇳's campaign, next 🆙 #YonexSunriseIndiaOpen2023. 🏸

📸: @badmintonphoto#MalaysiaOpen2023#BWFWorldTour#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/vNnJTKq16A

— BAI Media (@BAI_Media) January 14, 2023

राष्ट्रकुल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चिराग व सात्विक ने 11-9 की बढ़त लेने के बाद पहला गेम गंवाया। लेकिन 19 मिनट तक चले दूसरे गेम में भारतीयों ने शानदार वापसी की और इसे 11-5 की बढ़त के बाद आसानी से जीत लिया। इस गेम में भारतीयों ने एक समय लगातार सात अंक बटोरे। तीसरे गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां चीनी जोड़ी ने 11-10 की बढ़त से कोर्ट बदला। लेकिन इसके बाद केई वेंग व वांग चांग ने आक्रामक खेल प्रस्तुत करते हुए भारतीयों को वापसी का मौका नहीं दिया।

एक्सेल्सन व नाराओका पुरुष एकल खिताब के लिए भिड़ेंगे

उधर पुरुष एकल खिताब के लिए विश्व नंबर एक व गत चैंपियन डेनिस स्टार विक्टर एक्सेल्सन और जापानी कोडाई नाराओका रविवार को आपस में भिड़ेंगे। सर्वोच्च वरीयता लेकर उतरे मौजूदा विश्व चैंपियन एक्सेल्सन ने विश्व नंबर सात नाराओका को 46 मिनट में 21-7, 21-15 से मात दी। 24 घंटे पूर्व क्वार्टर फाइनल में भारतीय दिग्गज एच.एस. प्रणय की चुनौती तोड़ने वाले नाराओका ने एक घंटा 53 मिनट तक खिंचे जबर्दस्त मुकाबले में आठवें वरीय स्पर्धी कुन्लावुत वितिदसार्न को 21-17, 19-21, 21-17 से हराया।

यामागुची व एन से यंग के बीच महिला एकल फाइनल

वहीं महिला एकल फाइनल में विश्व नंबर एक जापानी अकाने यामागुची व चौथे क्रम की दक्षिण कोरियाई एन से यंग आमने-सामने होंगी। सर्वोच्च वरीयता लेकर उतरीं मौजूदा विश्व चैंपियन यामागुची ने तीसरी सीड चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग को 41 मिनट में 21-18, 21-16 से हराया तो दूसरी सीड एन से यंग ने चौथी सीड लेकर उतरीं विश्व नंबर दो चीनी स्टार चेन यू फेई को बाहर किया और एक घंटा 11 मिनट में 21-12, 19-21, 21-9 से जीत हासिल की।

You Might Also Like

जन्मदिन विशेष : बॉलीवुड के महानायक बिग बी आज सेलिब्रेट कर रहे हैं अपना 79 जन्मदिन
गणतंत्र दिवस परेड : सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और जन भागीदारी का दिखेगा भव्य उत्सव
पटना में अलविदा की नमाज के बाद ‘अतीक अहमद अमर रहे’ और ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के नारे लगे
अयोध्या के लिए 30 दिसम्बर को दिल्ली से एअर इंडिया एक्सप्रेस की पहली उड़ान, 16 जनवरी से दैनिक सेवा शुरू होगी
बाबा रामदेव का धरनारत पहलवानों को समर्थन, बोले – बृजभूषण को सलाखों के पीछे डालना चाहिए
TAGGED:Indian challenge endedMalaysia Open BadmintonSatwik and Chirag lost
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?