hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सहारा इंडिया के मुखिया सुब्रत रॉय की मुश्किलें बढ़ीं, सेबी ने 15 दिनो के अंदर 6.48 करोड़ जमा करने को कहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सहारा इंडिया के मुखिया सुब्रत रॉय की मुश्किलें बढ़ीं, सेबी ने 15 दिनो के अंदर 6.48 करोड़ जमा करने को कहा
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

सहारा इंडिया के मुखिया सुब्रत रॉय की मुश्किलें बढ़ीं, सेबी ने 15 दिनो के अंदर 6.48 करोड़ जमा करने को कहा

Vinayak Barot
Last updated: January 14, 2023 8:53 pm
Vinayak Barot
Published: January 14, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जनवरी। सहारा इंडिया और उसके प्रमुख सुब्रत रॉय की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा समूह की कम्पनी सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (एसएचआईसी), उसके प्रमुख सुब्रत रॉय और अन्य को नोटिस भेजी है। सेबी ने उन्हें 15 दिनों के अंदर 6.48 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा है और रुपये जमा नहीं करने पर परिसंपत्तियों और बैंक खातों को जब्त करने की चेतावनी भी दी है।

दरअसल सहारा इंडिया की ये कम्पनियां सेबी द्वारा लगाए गए जुर्माने को अदा करने में असफल रही हैं। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी की गई है। सेबी ने जून में अपने आदेश में सहारा समूह की दो कम्पनियों – सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन (अब सहारा कमोडिटी सर्विसेज कॉरपोरेशन) और सुब्रत राय, अशोक राय चौधरी, रवि शंकर दुबे और वंदना भार्गव पर 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

इन ईकाइयों पर यह जुर्माना वैकल्पिक पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) जारी करने में नियामकीय नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया था। यह मामला सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन द्वारा 2008-09 के दौरान ओएफसीडी जारी करने से संबंधित है।

कभी स्कूटर पर नमकीन बेचते थे सुब्रत रॉय

एक समय था, जब सुब्रत रॉय स्कूटर पर नमकीन बेचा करते थे। वर्ष 1978 में सुब्रत रॉय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटर पर बिस्कुट और नमकीन बेचने का काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दोस्त के साथ मिलकर चिट फंड कम्पनी शुरू की थी। उन्होंने पैरा बैंकिंग की शुरूआत की। गरीब और मध्यम वर्ग को टारगेट किया। मात्र 100 रुपये कमाने वाले लोग भी उनके पास 20 रुपये जमा कराते थे।

देश की गलियों-गलियों तक उनकी यह स्कीम मशहूर हो गई थी। लाखों की संख्या में लोग सहारा के साथ जुड़ते चले गए थे। एक कमरे में दो कुर्सियां और एक स्कूटर के साथ उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये तक का सफर तय कर किया। सपने बेचने में उन्हें महाराथ हासिल थी।

हर सेक्टर में फैलाया कारोबार

सुब्रत रॉय ने अपना कारोबार हर सेक्टर में फैला लिया था। पहले उन्होंने हाउसिंग डेवलपमेंट सेक्टर में कदम रखा। इसके बाद एक के बाद एक कई सेक्टरों में उनके पंख फैलते चले गए। रियल एस्टेट, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रियर एस्टेट, रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तक सहारा फैल चुका था। देश ही नहीं दुनियाभर में सहारा का डंका बज रहा था।

11 वर्षों तक सहारा भारतीय क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर भी रहा

कम्पनी की बढ़ती आय और लोकप्रियता का यह आलम था कि 11 वर्षों तक सहारा भारतीय क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर भी रहा। जैसे जैसे सहारा का कारोबार बढ़ता गया, सुब्रत रॉय की संपत्ति दो गुनी, चौगुनी होती चली गई। फिलहाल पिछले कुछ वर्षों में अन्यान्य कारणों से निवेशकों का विश्वास कम्पनी से उठता चला गया, जिसके कारण आज संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

You Might Also Like

ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- ‘पाकिस्तान से आतंकी नहीं मुसलमान आए और…’
बंगाल: राज्यपाल ने कुलपतियों की नियुक्ति पर बातचीत के लिए ममता बनर्जी को किया आमंत्रित
पेगासस जासूसी मामला : न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल
रेलवे की रिकॉर्डतोड़ कमाई : तत्काल से 403, प्रीमियम तत्काल से 119 और ‘डायनामिक’ किराए से 511 करोड़
प्रधानमंत्री ने श्री मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी
TAGGED:deposit 6.48 croresSahara India chiefSEBISubrata Roy's troubles increased
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : नई सरकार के पहले तीन सप्ताह में खूब चला ‘योगी का बुल्डोजर’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 17, 2022
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत – हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार
‘SIR को लेकर भाजपा जल्दबाजी में क्यों’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए
राजनाथ सिंह बोले – बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है भारत  
महाशिवरात्रि पर दीयों से जगमगाएगा उज्जैन, 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?