1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु : थलपति विजय आज पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, लोक भवन से जारी हुआ पत्र
तमिलनाडु : थलपति विजय आज पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, लोक भवन से जारी हुआ पत्र

तमिलनाडु : थलपति विजय आज पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, लोक भवन से जारी हुआ पत्र

0
Social Share

चेन्नई, 9 मई। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अंततः चार दिनों में लगातार चौथी मुलाकात के बाद राज्य विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के नेता जोसेफ विजय तमिलनाडु का सरकार बनाने का दावा स्वीकार कर लिया।

राज्यपाल ने 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का दिया समय

थलपति विजय के नाम से लोकप्रिय टीवीके नेता अब तमिलनाडु के के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने विजय को 13 मई, 2026 या उससे पहले विधानसभा में अपना बहुमत (विश्वास मत) साबित करने का समय दिया है।

राज्यपाल से लगातार चौथे दिन हुई मुलाकात में विजय दे सके पूर्ण बहुमत का आंकड़ा

दिलचस्प यह है कि 118 सीटों के बहुमत का आंकड़ा जुटाने के  लिए पिछले चार दिनों से जारी सियासी संकट के बीच टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार लगातार चौथे दिन राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की थी। विजय ने राज्यपाल को 121 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, जो 118 के बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है। टीवीके के पास कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन हासिल हो गया है।

विजय का सीएम की कुर्सी तक पहुंचना किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं

सच पूछें तो अभिनेता से राजनेता बने विजय का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं रहा। चार दिन पहले राज्यपाल से पहली मुलाकात में टीवीके ने 112 विधायकों के साथ दावा पेश किया, लेकिन राज्यपाल ने बहुमत (118) साबित करने के लिए और आंकड़े मांगे। शुक्रवार तक आंकड़ा 116 पर अटका था क्योंकि VCK और IUML की ओर से समर्थन पत्र मिलने में देरी हो रही थी। शनिवार को दिन में IUML और VCK के ‘बिना शर्त समर्थन’ के बाद टीवीके का आंकड़ा 121 पहुंच गया, जिससे सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। अब विजय 1967 के बाद से DMK और AIADMK गठबंधनों के बाहर के पहले ऐसे नेता बन जाएंगे, जो तमिलनाडु सरकार का नेतृत्व करेंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code