hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-19 : गिल-सुदर्शन के प्रहारों के बाद राशिद ने RR को पस्त किया, GT लगातार चौथी जीत से दूसरे स्थान पर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-19 : गिल-सुदर्शन के प्रहारों के बाद राशिद ने RR को पस्त किया, GT लगातार चौथी जीत से दूसरे स्थान पर
खेलहिन्दी

आईपीएल-19 : गिल-सुदर्शन के प्रहारों के बाद राशिद ने RR को पस्त किया, GT लगातार चौथी जीत से दूसरे स्थान पर

Revoi Editor
Last updated: May 10, 2026 2:30 am
Revoi Editor
Published: May 10, 2026
Share
SHARE

जयपुर, 9 मई। पिंक सिटी में शनिवार की रात कप्तान शुभमन गिल (84 रन, 44 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) व उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन (55 रन, 36 गेंद, दो छक्के, छह चौके) के आक्रामक अर्धशतकीय प्रहारों के बाद अफगानी लेग ब्रेक गुगली विशेषज्ञ राशिद खान (4-33) एवं उनके साथी गेंदबाजों की मारक गेंदबाजी राजस्थान रॉयल्स (RR) पर ज्यादा ही भारी गुजरी। इस क्रम में गुजरात टाइटंस (GT) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) मेजबानों को न सिर्फ 77 रनों की बड़ी शिकस्त का स्वाद चखाया वरन लगातार चौथी जीत से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर उछाल मारने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाएं मजबूत कर लीं।

A 𝙏𝙞𝙩𝙖𝙣𝙞𝙘 𝙑𝙞𝙘𝙩𝙤𝙧𝙮 by 7⃣7⃣ runs✌️

4⃣th consecutive win for @gujarat_titans as they move to no.2⃣ in the Points Table 🔢

This is also #GT's biggest #TATAIPL win (by runs) 👏👏

Scoreboard ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/jXKWcdBfru

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

शुभमन-गिल ने 66 गेंदों पर उड़ा दिए 118 रन, अहमदाबाद के  बाहर टाइटंस का सर्वोच्च स्कोर

सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य टाइटंस ने गिल व साई के बीच सिर्फ 66 गेंदों पर हुई 118 रनों की विस्फोटक भागीदारी और फिर वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 37 रन, 20 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) व राहुल तेवतिया (नाबाद 14 रन, चार गेंद, दो छक्के) की तेजी से चार विकेट पर ही 229 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया। यह न सिर्फ मौजूदा सत्र में गुजरात का सर्वोच्च स्कोर था वरन अहमदाबाद के बाहर लीग में उसका सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

Effortless sixes 🤩

🎥 Both Sai Sudharsan and Shubman Gill displaying their 6️⃣-hitting prowess 👏

Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/vjJfnOSWM3

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

राशिद, होल्डर व रबाडा ने राजस्थानी टीम को दबोच कर रख दिया

कठिन लक्ष्य के सामने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राशिद खान, जेसन होल्डर (3-12) व कगिसो रबाडा (2-33) की तिकड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को दबोच कर रख दिया, जिसकी पारी 16.3 ओवरों में 152 रनों पर ही बिखर गई। इस दौरान रवींद्र जडेजा (38 रन, 25 गेंद, दो छक्के, तीन चौके), वैभव सूर्यवंशी (36 रन, 16 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) व ध्रुव जुरेल (24 रन, 10 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) ही 20 रनों के ऊपर जा सके।

The opponents have little chance when he gets going 👊

Rashid Khan is the Player of the Match for his spell of 4/33 🏅

WATCH HIS SPELL ▶️ https://t.co/APDwc80FSm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rashidkhan_19 pic.twitter.com/5MMJBQMRMC

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

रनों के लिहाज से गुजराती टीम की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत

गिल एंड कम्पनी रनों के लिहाज से आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत से न सिर्फ अपना नेट रन रेट सुधारने में सफल रही वरन 11 मैचों में सातवीं जीत से 14 अंक बटोर कर तालिका में पांचवें से उछल कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इसी क्रम में टाइटंस ने मौजूदा सत्र में घरेलू मैदान पर राजस्थान के खिलाफ गत चार अप्रैल को हुई पहली टक्कर में मिली हार का हिसाब भी चुका दिया। वहीं घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी और 11 मैचों में पांचवीं हार के बाद रॉयल्स (12 अंक) पांचवें स्थान पर खिसक गया। फिलहाल पंजाब किंग्स (13 अंक) व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (12 अंक) क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर हैं।

2️⃣nd on the points table ✅
7️⃣th win of the season ✅

Coincidentally, with a win by 7️⃣7️⃣ runs 🫡

Mohd. Siraj and Shubman Gill ensured we don’t miss out on these key stats tonight 🙌#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/atvYwvBB0V

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

सूर्यवंशी शुरुआती तेजी दिखाने के बाद तीसरे ही ओवर में लौट गए

अपेक्षाकृत कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की तेज शुरुआत हुई, जब सूर्यवंशी ने शुरुआती दो ओवरों में मो. सिराज (1-55) और रबाडा के खिलाफ छक्के जड़कर रॉयल्स को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिराज के खिलाफ तीसरे ओवर में भी तीन चौके जड़े, लेकिन इस अनुभवी गेंदबाज की बाउंसर पर हवा में शॉट खेल बैठे और अरशद खान ने आसान कैच पूरा किया (1-38)। नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने से इस मुकाबले में टीम की कमान संभाल रहे यशस्वी जायसवाल (तीन रन) अगले ओवर में ही रबाडा की गेंद पर निशांत सिंधू को कैच दे बैठे।

MAKING IT A HABIT 🤩

🎥 Just Vaibhav Sooryavanshi with yet another high-intent knock 🙌

Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LYEfiG4wnZ

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

जुरेल ने पॉवरप्ले में स्कोर 78 रनों तक पहुंचा दिया था

इन विकेटों का हालांकि जुरेल पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने सिराज के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका जड़कर पांचवें ओवर से 22 रन बटोरे। रबाडा ने हालांकि दूसरे छोर से शिमरोन हेटमायर (छह) को सस्ते में चलता कर रॉयल्स को तीसरा झटका दिया। उधर जडेजा ने क्रीज पर आते ही छक्का और चौका जड़ा, जिससे पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट पर 78 रन बना लिए।

Sounds of Timber 🎶

Vintage Rashid Khan on display 🔥

Crucial wickets for @gujarat_titans ✌️

Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/oDsof07b2I

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

7 ओवरों में 82 रनों की मजबूत स्थिति के बाद राजस्थानी टीम लड़खड़ा गई

वहीं सात ओवरों में तीन विकेट पर 82 रनों के स्कोर तक मेजबान टीम पूरी तरह मैच में थी। फिलहाल राशिद ने अपने पहले ओवर में ही जुरेल और डोनोवा फरेरा (चार रन) को बोल्ड कर मैच पर टाइटंस का दबदबा कायम कर दिया। आठ ओवरों के अंदर पांच विकेट गंवाने के बाद जडेजा और क्रीज पर आए शुभम दुबे (15 रन, 14 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने अगले कुछ ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की।

स्कोर कार्ड

दुबे ने राशिद के खिलाफ छक्का लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की, लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। जडेजा भी कुछ देर संघर्ष करने के बाद राशिद पर छक्का जड़ने में सफल रहे, लेकिन अगली ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इससे रॉयल्स की उम्मीदों ने पूरी तरह दम तोड़ दिया। होल्डर ने दासुन शनाका (16 रन, 11 गेंद, दो चौके), जोफ्रा आर्चर (पांच रन) और तुषार देशपांडे (एक रन) को आउट कर जीत की औपचारिकता पूरी की।

Sai-ling along ⛵️

4⃣th FIFTY of the season for the elegant Sai Sudharsan 👏👏

Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/uHQKw8fq6U

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

GT ने आईपीएल इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ पॉवरप्ले स्कोर की बराबरी की

इससे पहले गुजरात की पारी में गिल ने बाएं पैर में परेशानी के बावजूद शुरुआत से ही आक्रामक प्रहार शुरू कर दिए और उन्हें सुदर्शन से भी अच्छा सहयोग मिला। दोनों ने 30-30 गेंदों पर मौजूदा सत्र की अपनी चौथी फिफ्टी लगाई। चालू सत्र में एक सेंचुरी भी लगा चुके सुदर्शन व गिल की तेजी का यह असर था कि पॉवरप्ले में 82 रन बन गए। यह आईपीएल 2026 में उसका सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर बन गया। साथ ही स्कोर आईपीएल के इतिहास में फ्रेंचाइजी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ पॉवरप्ले टोटल के भी बराबर रहा।

Wears number 7️⃣ on the back of his jersey
7️⃣ seasons with 400+ runs to his name

Shubman Gill is all about consistency 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @ShubmanGill | @gujarat_titans pic.twitter.com/E4bOoOh0Ln

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

गुजरात ने नौ ओवर में बिना विकेट खोए 108 रन बना लिए थे। खैर, राजस्थान को पहली सफलता यश राज पुंजा (1-37) ने 11वें ओवर में दिलाई, जब उन्होंने सुदर्शन को आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ी। जोस बटलर (13 रन, 10 गेंद, ) भी रन गति तेज करने की कोशिश में जडेजा (1-34) को विकेट दे बैठे।

The finish that was needed 🤩

🎥 Rahul Tewatia and Washington Sundar ended the #GT innings in the grandest way possible 🙌

Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/XaraNneKra

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026

उधर आक्रामक अंदाज दिखा रहे गिल को दौरान 54 व 61 के निजी स्कोर पर दो जीवनदान भी मिले, जब हेटमायर ने दोनों ही बार उनके कैच गिराए। अंततः मीडियम पेसर बृजेश शर्मा (2-47) ने गिल की पारी रोकी। फिलहाल सुंदर व तेवतिया ने अंतिम क्षणों में तेज हाथ दिखाते हुए दल को मौजूदा सत्र में उसका सर्वोच्च स्कोर प्रदान कर दिया।

रविवार के मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (चेन्नई, अपराह्न 3.30 बजे), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (रायपुर, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, सीएम जयराम इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी – ‘पनौती’ व ‘जेबकतरा’ शब्दों पर काररवाई के लिए पीड़ित पक्ष को शिकायत दर्ज करानी होगी
सीजेआई रमना ने मीडिया को फिर दी नसीहत – खुद को ईमानदार पत्रकारिता तक सीमित रखे ।
चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO के पूर्व अध्यक्ष सिवन ने कहा – ‘मेरा सपना सच हो गया, मैं बेहद खुश हूं’
बीसीसीआई की घोषणा : अब बिना बायो बबल के होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज
TAGGED:CricketGT fourth consecutive winIPL 2026IPL-19onslaught by Gill and SudharsanRashid pummels RRTitans climbs to second place
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?