hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘शिवसेना’ का ठाकरे गुट कल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा याचिका, उद्धव बोले – चोर को सबक सिखाएंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘शिवसेना’ का ठाकरे गुट कल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा याचिका, उद्धव बोले – चोर को सबक सिखाएंगे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘शिवसेना’ का ठाकरे गुट कल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा याचिका, उद्धव बोले – चोर को सबक सिखाएंगे

Vinayak Barot
Last updated: February 19, 2023 1:12 pm
Vinayak Barot
Published: February 19, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 19 फरवरी। निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित करने और उसे ‘धनुष और तीर’ का चुनाव चिह्न दिए जाने के बाद उद्धव ठाकरे गुट सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा और चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने की मांग करेगा।

शिंदे गुट ने भी दाखिल कर रखी है कैविएट

सूत्रों ने बताया कि उद्धव खेमा चुनाव आयोग के आदेश में ‘तथ्यात्मक’ गलतियों को चुनौती देगा। उद्धव ठाकरे गुट के मुताबिक चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि शिवसेना के संविधान में संशोधन अलोकतांत्रिक है, जो कि गलत है। उधर, शिंदे गुट ने भी सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही कैविएट दायर कर दी है। कैविएट में कहा गया है कि कोई भी फैसला सुनाने से पहले इस मुद्दे में उनका पक्ष सुना जाना चाहिए।

उद्धव गुट ने दावा किया है कि जुलाई, 2022 में एकनाथ शिंदे की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा उसी संविधान को स्वीकार किया गया था। इसलिए चुनाव आयोग का आदेश असंगत है और चूंकि शिंदे समूह संगठनात्मक पक्ष में कमजोर था, इसलिए चुनाव निकाय ने जान बूझकर पार्टी के संविधान को अलोकतांत्रिक बताया है और इसे बहुमत के आधार पर तय करने के लिए अलग रखा है। उद्धव समूह इस मुद्दे को भी सुप्रीम कोर्ट में उठाने जा रहा है कि चुनाव निकाय ने केवल निर्वाचित उम्मीदवारों (सांसदों और विधायकों) द्वारा लिए गए वोटों पर निर्भरता की बात कही है।

ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा – चुनाव की तैयारी शुरू कर दें

इसके पूर्व शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से पार्टी के ‘धनुष और तीर’ चिह्न चुराने वाले ‘चोर’ को सबक सिखाने को कहा। उपनगर बांद्रा में ठाकरे आवास ‘मातोश्री’ के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को सनरूफ वाली कार से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिन्ह ‘धनुष और तीर’ आवंटित किया। यह पहली बार है कि ठाकरे परिवार ने उस पार्टी का नियंत्रण खो दिया है, जिसकी स्थापना 1966 में बाल ठाकरे ने की थी।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ डॉ. सौम्या का दावा – कोरोना का खतरनाक वेरिएंट वैक्सीन को भी कर सकता है बेअसर
सीएम योगी ने घोसी में सपा पर साधा निशाना, बोले – पहले AK-47 लहराते थे, अब माफिया मांग रहे जान की भीख
पीएम मोदी ने कनाडा ओपन विजेता लक्ष्य सेन को दी बधाई, बोले – यह जीत उनकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण  
ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने जीती सुपरबेट शतरंज क्लासिक उपाधि
TAGGED:petition in Supreme Courtshiv senaThackeray faction
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?