hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मकाऊ ओपन : तरुण का बड़ा उलटफेर, लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी आगे बढ़ी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मकाऊ ओपन : तरुण का बड़ा उलटफेर, लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी आगे बढ़ी
खेलहिन्दी

मकाऊ ओपन : तरुण का बड़ा उलटफेर, लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी आगे बढ़ी

Revoi Editor
Last updated: August 1, 2025 8:30 pm
Revoi Editor
Published: July 31, 2025
Share
SHARE

मकाऊ, 31 जुलाई। भारत के तरुण मन्नेपल्ली ने यहां मकाऊ ओपन में गुरुवार को बड़ा उलटफेर किया और शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग के ली चियुक यू को स्तब्धकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में भारत के शीर्षस्थ खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। वहीं युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी भी दूसरा दौर पार करने में सफल रही।

Statement Victory✅

Tharun Mannepalli takes down Macau Open 2025 top seed Lee Cheuk Yiu in an hour-long nail-biter to enter the Quarterfinals! 🔥

A gritty comeback win for the 23-year-old.#Badminton pic.twitter.com/X5MPdPDGPX

— BAI Media (@BAI_Media) July 31, 2025

मकाऊ ईस्ट एशियन गेम्स डोम के कोर्ट नंबर एक पर दिन का चौथा मेच खेलने उतरे विश्व नंबर 47 तरुण ने दुनिया के 15वीं रैंकिंग वाले ली को एक घंटे के संघर्ष में 19-21, 21-14, 22-20 से हराया। इससे पहले वह फरवरी में जर्मन ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। 23 वर्षीय तरुण का सामना चीन के हू झे एन से होगा।

दूसरी सीड लक्ष्य की कठिन जीत

वहीं कोर्ट नंबर दो पर एक अन्य पूर्व क्वार्टर फाइनल में दूसरी सीड लेकर उतरे राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य सेन ने 67 मिनट की कश्मकश में इंडोनेशिया के चिको औरा द्वि वार्डोयो को 21-14, 14-21, 21-17 से मात दी। विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर काबिज 23 वर्षीय लक्ष्य का अब चीनी झू जुआन चेन से मुलाकात होगी।

सात्विक व चिराग को भी लड़ना पड़ा

उधर पुरुष युगल में पिछले हफ्ते चाइना ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे सात्विक साईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की दूसरी सीड जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंच गई है। कोर्ट नंबर दो पर दिन का 14वां व अंतिम मैच खेलने उतरी विश्व नंबर नौ भारतीय जोड़ी ने 61 मिनट तक खिंचे मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद जापानी काकेरु कुमागी व हिरोकी निशि को 10-21, 22-20, 21-16 से परास्त किया।

अन्य भारतीय शटलर परास्त

हालांकि पुरुष एकल में एक अन्य भारतीय स्पर्धी आयुष शेट्टी को मलेशिया के जस्टिन होह ने 21-18, 21 -16 से हरा दिया। वहीं महिला एकल में रक्षिता रामराज को थाईलैंड की बुसानन आंगबामरूंगफान ने 14-21, 21-10, 21-10 से मात दी।

मिश्रित युगल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को मलेशिया के जिम्मी वोंग और लेइ पेइ जिंग ने 19 . 21, 21 . 13, 21 . 18 से हराया। पुरुष युगल में पृथ्वी रॉय और के साइ प्रतीक को मलेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप ने 21-18, 21-18 से मात दी।

 

You Might Also Like

Delhi Air Pollution: दिल्ली की दमघोंटू हवा! जहरीली हवा ने बढ़ाया AQI 447, सांस लेना हुआ मुश्किल
यूपी : धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
ऊर्जा मंत्रालय का दावा – जल्द दूर कर लिया जाएगा कोयला संकट
सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करती तो हम फिर करेंगे आंदोलन : राकेश टिकैत
केंद्र का फैसला : अब कोरोना से ठीक होने के छह माह बाद लगेगी वैक्सीन, कोविशील्ड की दोनों डोज के बीच 12-16 हफ्ते का अंतराल
TAGGED:BadmintonLakshya Sen also in quarterfinalsMacau OpenSatwik-Chirag pair advancesTarun makes a big upset
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?