hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने का आरोप, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने का आरोप, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी
हिन्दी

ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने का आरोप, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी

Revoi Editor
Last updated: April 10, 2026 11:16 am
Revoi Editor
Published: April 10, 2026
Share
SHARE

वाशिंगटन, 10 अप्रैल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने की अनुमति देने में बहुत खराब काम कर रहा है। कुछ लोग इसे बेईमानी भी कह सकते हैं। हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं था।”

उनकी यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि संघर्षविराम शुरू होने के बाद से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सिर्फ कुछ ही जहाज गुजर पाए, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन खबरों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी कि ईरान टैंकरों से शुल्क वसूल सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में कहा, “ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहा है, तो उसे यह तुरंत बंद करना होगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति की इन टिप्पणियों से संघर्षविराम के बावजूद तनाव बढ़ने के संकेत मिलते हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका कोई सीधा कदम उठाएगा या नहीं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप खुद भी इसी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी टोल लगाने का विचार दे चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान के कथित शुल्क के बारे में अभी-अभी जानकारी मिली है। दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि कुछ शर्तों के तहत सुरक्षित मार्ग संभव है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि जहाजों का आवागमन तभी होगा जब ईरान की सेना के साथ समन्वय किया जाए और तकनीकी सीमाओं का ध्यान रखा जाए। विश्लेषकों का मानना है कि यह रुख पहले जैसा ही है।

गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया के बड़े हिस्से का समुद्री कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है, जिससे भारत समेत ऊर्जा आयात करने वाले देशों के लिए कोई भी रुकावट एक बड़ी चिंता बन जाती है। भारत, जो कच्चे तेल के आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है, पारंपरिक रूप से खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता को अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी मानता रहा है। होर्मुज ट्रैफिक में कोई भी लंबे समय तक रुकावट तेल की कीमतों और सप्लाई चेन पर असर डाल सकती है, जिसका असर महंगाई और आर्थिक विकास पर भी पड़ सकता है।

You Might Also Like

सैम पित्रोदा ने फिर फोड़ा बम, अब बोले – पूर्वोत्तर वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकी दिखते हैं
दिल्ली : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल का विरोध, धक्का-मुक्की के बीच मंच से गिरे
सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लिए लॉन्च की 5 गारंटी – महिलाओं को प्रति माह हजार रुपये, 24 घंटे फ्री बिजली
हरियाणा: खनन मामले में छापेमारी के दौरान ईडी ने बरामद किए विदेश निर्मित हथियार, पांच करोड़ रुपये नकद
कोविड-19 मुआवजा : फर्जी दावों की जांच के लिए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी मंजूरी
TAGGED:allegationsiranLevying FeesPassing TankersPresident TrumpStrait of Hormuzwarning
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन की याचिका पर आज HC में हुई सुनवाई, 27 फरवरी को आएगा फैसला

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 12, 2024
दिल्ली चुनाव में हार के बाद पहली बार बोले केजरीवाल – ‘गुंडागर्दी के सामने हमने वॉकओवर नहीं दिया’
यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा, 50 हजार का इनामी और 18 से अधिक संगीन मामले दर्ज!
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, भाजपा रिकार्ड बहुमत की ओर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल नहीं, नेतृत्व करे युवा भारत – गौतम अदाणी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?