1. Home
  2. Tag "uttar pradesh"

उत्तर प्रदेश में भी नहीं होगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, योगी सरकार की टीम-9 की बैठक में लगी मुहर

लखनऊ, 3 जून। बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक मानी जा रही कोरोना महामारी की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अंततः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद करने का फैसला ले लिया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पहले ही रद कर दी गई थी। गौरतलब […]

कोरोना से लड़ाई : 5 करोड़ लोगों की जांच करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, 24 घंटे में सिर्फ 1,221 नए केस

नई दिल्ली, 2 जून। कोरोना महामारी से सुनियोजित लड़ाई के बीच उत्तर प्रदेश पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में लगभग हर दिन तीन लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा रही है और टेस्ट, ट्रेकिंग और ट्रीट की आक्रामक नीति से ही […]

उत्तर प्रदेश : गोंडा में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गोंडा, 2 जून। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ, जब सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक […]

मुख्य चुनाव आयुक्त को भरोसा – उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित पांच राज्यों में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली, 1 जून। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगले वर्ष निर्धारित उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समय पर कराए जा सकेंगे। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि देश में […]

उत्तर प्रदेश : काशी विश्वनाथ धाम में जर्जर भवन गिरने से दो श्रमिकों की मौत, छह घायल

वाराणसी, 1 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ, जब एक दो मंजिला जर्जर भवन का कुछ हिस्सा गिर गया। इस हादसे में निर्माणाधीन कॉरिडोर के दो श्रमिको की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का श्री शिवप्रसाद […]

उत्तर प्रदेश में कोरोना से राहत : 600 से कम एक्टिव केस वाले 61 जिलों में 1 जून से घटेगी कर्फ्यू की अवधि

लखनऊ, 31 मई। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए उन 61 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू घटाने का फैसला किया है, जहां अब सक्रिय मामलों यानी इलाजरत मरीजों की संख्या छह सौ से कम हो चुकी है। राज्य सरकार ने रविवार को 55  जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने का […]

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 35 लोगों की मौत, 24 घंटे में छह आरोपित गिरफ्तार

अलीगढ़, 29 मई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने के बाद गुरुवार की रात से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका जेएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में ग्रामीणों के साथ अंडला स्थित एचपी बाटलिंग प्लांट […]

उत्तर प्रदेश : 55 दिनों बाद संक्रमण के 3 हजार से कम नए केस, राज्य में मौजूदा रिकवरी दर 95.7%

लखनऊ, 28 मई। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से सिकुड़ रहा है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि 55 दिनों बाद पहली बार 24 घंटे के भीतर संक्रमण के तीन हजार से कम नए केस दर्ज किए गए। राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार […]

उत्तर प्रदेश : विशेषज्ञ समिति ने जताई अगस्त-अक्टूबर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका

लखनऊ, 27 मई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति ने आशंका जताई है कि राज्य में इस महामारी की तीसरी लहर अगस्त से अक्टूबर के बीच आ सकती है, जो बच्चों के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों की इस आशंका के मद्देनजर राज्य में तैयारियां भी तेज […]

उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा ‘यास’ का असर, मौसम विभाग ने दी 27 जिलों में तूफान की चेतावनी

लखनऊ, 24 मई। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में दिखेगा। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है। इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों एवं राहत आयुक्त को आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code