hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुख्य चुनाव आयुक्त को भरोसा – उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित पांच राज्यों में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > मुख्य चुनाव आयुक्त को भरोसा – उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित पांच राज्यों में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव
चुनावहिन्दी

मुख्य चुनाव आयुक्त को भरोसा – उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित पांच राज्यों में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव

Vinayak Barot
Last updated: June 1, 2021 6:50 pm
Vinayak Barot
Published: June 1, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 जून। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगले वर्ष निर्धारित उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समय पर कराए जा सकेंगे। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि देश में व्याप्त कोरोना महामारी के चलते ये चुनाव शायद ही समय पर हो पाएं।

हालांकि कोरोना संक्रमण के ही दौरान बीते मार्च-अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधासभा चुनाव कराए गए थे। उसी दौरान उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव भी कराए गए। यह अलग बात है कि इन चुनावों के साथ ही देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने जबर्दस्त रफ्तार पकड़ी, जिसका फैलाव कई राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों तक जा पहुंचा।

देश में अब कोरोना की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ी है। लेकिन यह पूरी तरह कब खत्म होगी, इस बाबत पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल तमाम अटकलों के बीच सीईसी सुशील चंद्रा ने कहा कि चुनाव आयोग को अगले वर्ष पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समय पर कराने का भरोसा है।

सुशील चंद्रा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘हमने महामारी के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल सहित पांच अन्य विधानसभाओं के लिए चुनाव कराकर अनुभव प्राप्त किया है। निर्वाचन आयोग  की यह सर्वप्रथम जिम्मेदारी है कि विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होने से पहले हम चुनाव कराएं और विजयी उम्मीदवारों की सूची राज्यपाल को सौंप दें।’

ज्ञातव्य है कि गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च, 2022 में समाप्त हो रहा है जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल मई, 2022 में समाप्त होगा। इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जहां भाजपा की सरकारें हैं वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

चंद्रा ने कहा, ‘आपको पता है कि कोविड-19 की दूसरी लहर कमजोर हो रही है और संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। हमने महामारी के दौरान बिहार में चुनाव कराए। हमने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव कराए हैं। इस प्रकार हमने महामारी में भी चुनाव कराने का काफी अनुभव हासिल किया है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि अब महामारी के कमजोर होने और जल्द ही इसके समाप्त होने की उम्मीदों के बीच हम अगले वर्ष पांच राज्यों में निर्धारित विधानसभा चुनाव समय पर कराने की स्थिति में होंगे।’

You Might Also Like

नेपाल : भीषण हिमस्खलन में पांच विदेशी समेत सात पर्वतारोहियों की मौत, चार पर्वतारोही अभी भी लापता
नागपुर टेस्ट : रवींद्र जडेजा की शानदार वापसी, कंगारुओं का 177 रनों पर बंधा पुलिंदा, भारत की ठोस शुरुआत
आईपीएल-19 : विराट के नौवें शतकीय प्रहार से फिर शीर्ष पर पहुंचा गत चैम्पियन RCB, अब KKR की उम्मीदें क्षीण
केजरीवाल का गुजरात में एलान – जेल में बंद विधायक चैतर वसावा भरूच सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
TAGGED:assembly-electionsChief Election CommissionerFive Statespunjabuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?