hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : गोंडा में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > उत्तर प्रदेश : गोंडा में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

उत्तर प्रदेश : गोंडा में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Vinayak Barot
Last updated: June 2, 2021 11:49 am
Vinayak Barot
Published: June 2, 2021
Share
SHARE

गोंडा, 2 जून। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ, जब सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह व  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र सहित जिले के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने एवं घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वजीरगंज थानान्तर्गत  टिकरी ठठेरपुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर देर रात लगभग 10 बजे यह हादसा हुआ। विस्फोट इतना भयानक था की पूरी छत भरभरा कर गिर गई और परिवार के 15 सदस्य मलबे में दब गए। ग्रामीणों के सहयोग से राहत व बचाव टीम ने मलबे से सभी लोगों को निकाला, जिनमें चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि नूरुल सहित सात लोगों की हालत गंभीर है।

परिजनों के अनुसार खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट होने से दुर्घटना हुई। वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घर से दो सिलेंडर बरामद हुए हैं जबकि एक सिलेंडर फट गया है।

You Might Also Like

गुजरात : मांजलपुर में भाजपा का दबदबा बरकरार, सतीश पटेल 30,630 वोटों से जीते
भारतीय शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी ने हिट किया रिकॉर्ड हाई
केंद्र सरकार का सख्त फैसला : जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट को UAPA के तहत किया प्रतिबंधित
राहुल गांधी बोले- विपक्ष को यदि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मिलेगा तो हम अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेंगे
NEET UG : नीट यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की कार्रवाई, मांगी विस्तृत रिपोर्ट
TAGGED:CMcylinder crackedGondauttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?