1. Home
  2. Tag "uttar pradesh"

उत्तर प्रदेश : ट्राला से टकराई रोडवेज बस: 4 यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आगरा-कानपुर नेशलन हाइवे पर गुरुवार देर रात कानपुर से आगरा जा रही आगरा डिपो की रोडवेज बस हाइवे पर खड़े ट्राला से टकरा गई। भीषण हादसे में बस में सवार एक मासूम समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई और […]

उत्तर प्रदेश : दुष्कर्म पीड़िता आत्मदाह केस में पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या से जुड़े मामले में  गिरफ्तार कर लिया गया है। अमिताभ ठाकुर पर रेप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए थे। अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म के आरोपी सांसद अतुल राय को बचाने के लिए मुख्तार अंसारी की शह पर पीड़िता के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने का […]

श्रीराम मंदिर जमीन खरीद विवाद : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने चंपत राय समेत 10 लोगों के खिलाफ दाखिल की याचिका

अयोध्या, 24 अगस्त। अयोध्या में श्रीराम मंदिर विस्तारीकरण के लिए खरीदी गई जमीनों को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह अब अदालत तक पहुंच गए हैं। इस क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अयोध्या की अदालत में याचिका […]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

बुलंदशहर, 23 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का सोमवार को अपराह्न यहां नरौरा में गंगा किनारे राजघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। कल्याण सिंह के पुत्र व एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ […]

कल्याण सिंह के निधन से गरीबों और पिछड़ों ने अपना एक हितचिंतक गंवा दिया : अमित शाह

अलीगढ़, 23 अगस्त। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील स्थित भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के पैतृक गांव जाकर दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नरौरा में गंगा किनारे अंतिम संस्कार के पूर्व अतरौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में यूपी के पूर्व […]

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले – उन्होंने जन कल्याण ही अपना जीवन मंत्र बनाया

लखनऊ, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा व अन्य विपक्षी दलों के कई नेताओं ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास जाकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से पूर्वाह्न लगभग 11 बजे […]

कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के चमकता सितारा और जमीनी नेता थे : आडवाणी

लखनऊ, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह के निधन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और भारतीय राजनीति में उनके अप्रतिम योगदान के लिए उन्हें अपने-अपने तरीके से स्मरण किया। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कल्याण सिंह […]

उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक, अंतिम संस्कार अतरौली में, 23 को सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत वयोवृद्ध नेता कल्याण सिंह के सम्मान में राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं उनके अंतिम संस्कार के दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है। कल्याण सिंह का जाना देश […]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे वयोवृद्ध कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। पिछले एक माह से ज्यादा समय से बीमार चल रहे भारतीय जनता पार्टी के 89 वर्षीय कद्दावर नेता ने पीजीआई लखनऊ मे अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह को गज […]

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए पेश किया 7301.5 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

लखनऊ, 18 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में 7301.5 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 में पेश किया गया यह पहला अनुपूरक बजट था। इस बजट के जरिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अलावा अगले छह माह में पूरी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code