hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीराम मंदिर जमीन खरीद विवाद : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने चंपत राय समेत 10 लोगों के खिलाफ दाखिल की याचिका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्रीराम मंदिर जमीन खरीद विवाद : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने चंपत राय समेत 10 लोगों के खिलाफ दाखिल की याचिका
राष्ट्रीयहिन्दी

श्रीराम मंदिर जमीन खरीद विवाद : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने चंपत राय समेत 10 लोगों के खिलाफ दाखिल की याचिका

Vinayak Barot
Last updated: August 24, 2021 8:49 pm
Vinayak Barot
Published: August 24, 2021
Share
SHARE

अयोध्या, 24 अगस्त। अयोध्या में श्रीराम मंदिर विस्तारीकरण के लिए खरीदी गई जमीनों को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह अब अदालत तक पहुंच गए हैं। इस क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अयोध्या की अदालत में याचिका दाखिल की। इस याचिका में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित 10 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

सीजेएम कोर्ट ने एक सितम्बर को तलब की रिपोर्ट

इस मामले को लेकर सबसे पहले मीडिया के सामने आने वाले संजय सिंह ने धारा 156/3 के तहत अपने अधिवक्ता अरुण कुमार यादव के जरिए एक याचिका दाखिल की। उन्होंने चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, जमीन खरीदारी में गवाह के रूप में मौजूद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जमीन बेचने वाले हरी पाठक, कुसुम पाठक, सुल्तान अंसारी, रवी मोहन तिवारी सहित अन्य को आरोपित बनाया है। अदालत ने इस याचिका को लेकर एक सितम्बर को नगर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

ढाई करोड़ में खरीदी गई जमीन को 18.50 करोड़ में खरीदा

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्र ने ढाई करोड़ में खरीदी गई जमीन को 18.50 करोड़ में खरीदा। यह भी आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनें विवादास्पद हैं और इन जमीनी सौदों के जरिए निजी लाभ लेने की कोशिश की गई है। याचिकाकर्ता ने सभी दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से काररवाई की मांग की है।

अन्य लोग भी कर चुके हैं ट्रस्ट के खिलाफ काररवाई की मांग

वस्तुतः जमीन खरीद मामले को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों पर आरोप लगाने वाले अकेले सांसद संजय सिंह नहीं है बल्कि अयोध्या से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे पवन ने भी मीडिया के सामने आकर ट्रस्ट के सदस्यों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि पवन पांडे ने कानूनी लड़ाई नहीं लड़ी।

लेकिन निर्वाणी अखाड़े के महंत धर्मदास ने इस मामले को लेकर थाना राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के सदस्यों के ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने के लिए एक प्रार्थना पत्र भी पिछले सप्ताह दिया था। हालांकि अब तक इस मामले में कोई काररवाई नहीं हुई है।

‘आप’ सांसद संजय सिंह ने भी पहले अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोतवाली नगर अयोध्या में पुलिस से काररवाई करने के लिए अपील की थी। लेकिन जब कोई काररवाई नहीं हुई, तब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

You Might Also Like

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव
दिल्ली सरकार का फैसला : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान दर्ज 17 मामले वापस लेने की मंजूरी
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में रामनाथ कोविंद को लिखा पत्र
फ्रेंच ओपन टेनिस : राफेल नडाल रोलां गैरों पर रिकॉर्ड 14वें खिताब से एक कदम दूर, चोटिल ज्वेरेव ने बीच में मैच छोड़ा
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अब तक 9,000 रूसी सैनिक मारे जानें का किया दावा
TAGGED:AAP MP Sanjay SinghayodhyaAyodhya land purchase disputeChampat RaiShri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trustuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?