1. Home
  2. Tag "Ukraine Crisis"

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन सीमा से महज 100 किलोमीटर दूर पोलैंड पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

रेजजो (पोलैंड), 25 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को बेल्जियन राजधानी ब्रसेल्स से पोलैंड के रेजजो पहुंचे। पोलैंड के दक्षिण-पूर्व में स्थित रेजजो शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 100 किलोमीटर यानी 62 मील दूरी पर है। President Biden enjoys some jalapeño and pepperoni pizza […]

यूक्रेन संकट : यूएनएससी में रूस के लाए प्रस्ताव से भारत सहित 13 देश अनुपस्थित, चीन ने किया समर्थन

जिनेवा, 24 मार्च। यूक्रेन में मानवाधिकार संकट को लेकर रूस द्वारा लाए गए एक मसौदा प्रस्ताव से भारत सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के 13 देश अनुपस्थित रहे। लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इस प्रस्ताव में यूक्रेन की बढ़ती मानवीय जरूरतों को तो स्वीकार किया गया था, लेकिन रूसी आक्रमण का […]

राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले – अमेरिकी सहयोगियों में भारत एक अपवाद, रूस के खिलाफ उसकी प्रतिक्रिया अस्थिर

वॉशिंगटन, 22 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर जारी रूसी हमले को लेकर भारत की प्रतिक्रिया को अस्थिर करार देते हुए कहा है कि अमेरिकी सहयोगियों में भारत एक अपवाद है। गौरतलब है कि भारत  ने क्वाड समूह के साथी सदस्यों – ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विपरीत रूसी तेल खरीदना जारी रखा […]

यूक्रेन संकट : 21 दिनों के इंतजार के बाद वापस लाया गया नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर, सीएम बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

बेंगलुरु, 21 मार्च। युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूसी सेना की गोलाबारी में मारे गए कर्नाटक के एक मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर 21 दिनों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार की सुबह स्वदेश लाया गया। ज्ञानगौदर के परिवार के सदस्य, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित कुछ अन्य लोग पार्थिव शरीर लेने के लिए हवाई […]

यूक्रेन संकट : रूस ने स्कूल पर गिराई हाइपरसोनिक मिसाइल, कई मलबे में दबे, 400 लोगों ने ली थी शरण

कीव, 20 मार्च। रूस ने यूक्रेन पर फिर एक बड़ा हमला किया है। इस बार उसने मारियुपोल शहर के एक आर्ट स्कूल को निशाना बनाया गया है। इस स्कूल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइल गिराई गई है। यूक्रेन का कहना है कि इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ले रखी है। बताया जाता है […]

यूक्रेन संकट : थोक उपभोक्ताओं के लिए महंगा हुआ डीजल, 25 रुपये लीटर बढ़े दाम

नई दिल्ली, 20 मार्च। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर अब तक खुदरा उपभोक्ताओं पर तो नहीं पड़ा है, लेकिन थोक उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है और तेल विपणन कम्पनियों ने बल्क यूजर्स के लिए डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। मीडिया […]

रूस-यक्रेन युद्ध : यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर काफी चिंतित है भारत – तिरुमूर्ति

नई दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों की मानवीय जरूरतों का निदान करने की तत्काल जरूरत बताई है। मानवीय उपायों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की […]

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस को दी नसीहत – पहले की तरह यूक्रेन को समझने की भूल न करें पुतिन

कीव, 18 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग के बीच यूक्रेन में रूसी सैनिक भारी तबाही मचा रहे हैं। बड़ी-बड़ी इमारतों, स्कूलों और अस्पतालों को भी निशाना बनाया जा रहा है। रूस और यूक्रेन दोनों एक दूसरे के सैन्य बलों को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। यूक्रेन के कई शहरों में […]

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी सेना की  मारियुपोल के थिएटर पर बमबारी, मलबे में 1000 लोगों के दबने की आशंका

मारियुपोल (यूक्रेन), 17 मार्च। अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद पिछले 22 दिनों से यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला जारी है। इसी क्रम में यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने मारियुपोल के एक थिएटर के अंदर शरण लिए यूक्रेनी नागरिकों पर बम बरसाए हैं, जिसमें कई लोग मारे […]

जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को किया संबोधित, कहा – ‘जो पर्ल हार्बर में हुआ, रूस हमारे साथ वैसा ही कर रहा’

नई दिल्ली, 16 मार्च। रूसी हमले से तबाही की कगार पर जा खड़े हुए यूक्रेन ने एक बार फिर अमेरिका और नाटो देशों से मदद की अपील की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा उनके देश को मदद की जरूरत है। 45 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code