1. Home
  2. Tag "samajwadi party"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फैसला – पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठ भंग

लखनऊ, 3 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों की पराजय के बाद पार्टी के  संगठनात्मक ढांचे में आमूलचूल बदलाव का फैसला किया है और पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा, अन्य प्रकोष्ठों और राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। सपा ने अपने आधिकारिक […]

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को दी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली, 19 मई। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि लंबित मामलों में निचली अदालत से नियमित जमानत लें। नियमित जमानत मिलने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को […]

उत्तर प्रदेश : असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने आजम खान को पार्टी में शामिल होने का दिया न्यौता

लखनऊ, 17 अप्रैल। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। एआईएमआईएम की तरफ से आजम खान को यह न्यौता अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी से उनकी नाराजगी की खबरों के बीच आया है। […]

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्पष्टीकरण – भाजपा संग हाथ मिलाने की खबर सिर्फ अफवाह

लखनऊ, 19 मार्च। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के हाथों मिली करारी हार के बाद कथित तौर पर  समाजवादी पार्टी व सुभासपा के बीच फूट पड़ने और उनकी पार्टी (सुभासपा) के फिर भाजपा संग हाथ […]

उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं विधायक पद से इस्तीफा

लखनऊ, 12 मार्च। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले स्पष्ट जनादेश के बीच अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को दोबारा सत्ता में लौटने के लिए एक बार फिर पांच वर्षों तक इंतजार करना होगा। ऐसे में जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता मो. आजम खान […]

यूपी : केशव मौर्य का हमला, कहा- 10 मार्च को बदल जाएगा समाजवादी पार्टी का नाम, हो जाएगा समाप्त पार्टी

लखनऊ, 8 फरवरी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च को 11 बजे उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्त वादी पार्टी रखने वाली है। 100 में से 60 हमारा है, 40 में भी बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा हैं। हमने किसी के साथ कोई […]

यूपी चुनाव : सपा ने चुनाव आयोग से की सीएम योगी की शिकायत, कहा – अमर्यादित व धमकाने वाली भाषा बोल रहे

नई दिल्ली, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित, धमकाने वाली और अलोकतांत्रिक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। पार्टी ने इस पत्र के जरिए सीएम योगी को चुनाव आचार […]

माफिया और दंगाइयों को कानून का मतलब समझाया योगी ने : प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ, 31 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) पर दंगाइयों और माफिया तत्वों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि खुद को कानून से बड़ा समझने की भूल करने वाले माफियाओं और दंगाइयों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने पांच वर्षों के मौजूदा कार्यकाल में कानून का […]

यूपी चुनाव : कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, ‘घर वापसी’ कर सकते हैं राज बब्बर

लखनऊ, 28 जनवरी। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। इस क्रम में अभिनेता से नेता बने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी कांग्रेस का साथ छोड़ कर अपने लिए बेहतर विकल्प के रूप में फिर समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते हैं। यहीं नहीं वरन उनके […]

यूपी चुनाव : सपा के और 59 प्रत्याशियों की सूची जारी, दारा सिंह चौहान घोसी से लड़ेंगे

लखनऊ, 27 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 56 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान का भी नाम है, जिन्हें मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इससे पहले सपा ने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code