1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : शिवपाल यादव बने राष्ट्रीय महासचिव, स्वामी प्रसाद का भी कद बढ़ा
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : शिवपाल यादव बने राष्ट्रीय महासचिव, स्वामी प्रसाद का भी कद बढ़ा

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : शिवपाल यादव बने राष्ट्रीय महासचिव, स्वामी प्रसाद का भी कद बढ़ा

0
Social Share

लखनऊ, 29 जनवरी। शिवपाल यादव को उम्मीदों के अनुरूप समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है और अब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी की बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी रविवार को घोषित की गई, जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं। बताया जाता है कि शिवपाल को राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य का भी कद बढ़ा दिया गया है। उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि मैनपुरी उपचुनाव के बाद से ही शिवपाल यादव को सपा में अहम जिम्मेदारी मिलने की बातें कही जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शिवपाल यादव लगातार यूपी में दौरे भी कर रहे थे। वहीं, रामचरित मानस पर बयान से विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। उनको इतना बड़ा कद देने से साफ हो गया है कि रामचरित मानस पर उनके बयान को लेकर सपा में कहीं कोई असमंजस नहीं है।

रामगोपाल प्रमुख महासचिव, 14 महासिचव और 19 सचिव

अखिलेश की अध्यक्षता में पुनर्गठित 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किरणमय नंदा को जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हैं वहीं अखिलेश के चाचा व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं। मो. आजम खान, शिवपाल और स्वामी प्रसाद सहित 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। सुदीप रंजन सेन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि डॉ. मधु गुप्ता सहित 19 लोगों को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है

यह है सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

1. अखिलेश यादव – राष्ट्रीय अध्यक्ष।

2. किरनमय नंदा – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

3. प्रो. रामगोपाल यादव – राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव।

मोहम्मद आजम खान – राष्ट्रीय महासचिव।

5. शिवपाल सिंह यादव – राष्ट्रीय महासचिव।

6. रवि प्रकाश वर्मा – राष्ट्रीय महासचिव।

7. बलराम यादव – राष्ट्रीय महासचिव।

8. स्वामी प्रसाद मौर्या – राष्ट्रीय महासचिव।

9. विशम्भर प्रसाद निषाद -राष्ट्रीय महासचिव।

1 अवधेश प्रसाद – राष्ट्रीय महासचिव।

11. इंद्रजीत सरोज – राष्ट्रीय महासचिव।

12. रामजीलाल सुमन – राष्ट्रीय महासचिव।

13. लालजी वर्मा – राष्ट्रीय महासचिव।

14. रामअचल राजभर – राष्ट्रीय महासचिव।

15. जो एंटनी – राष्ट्रीय महासचिव।

16. हरेंद्र मलिक – राष्ट्रीय महासचिव।

17. नीरज चौधरी – राष्ट्रीय महासचिव।

18. सुदीप रंजन सेन – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।

19. डॉ. मधु गुप्ता – राष्ट्रीय सचिव।

20. कमाल अख्तर – राष्ट्रीय सचिव।

21. दयाराम पाल – राष्ट्रीय सचिव।

22. राजेंद्र चौधरी – राष्ट्रीय सचिव।

23. राजीव राय – राष्ट्रीय सचिव।

24. रामबक्श वर्मा – राष्ट्रीय सचिव।

25. अभिषेक मिश्रा – राष्ट्रीय सचिव।

26. जावेद आब्दी – राष्ट्रीय सचिव।

27. रमेश प्रजापति – राष्ट्रीय सचिव।

28. पी.एन. चौहान – राष्ट्रीय सचिव।

29. आकिल मुर्तजा – राष्ट्रीय सचिव।

30. अखिलेश कटियार – राष्ट्रीय सचिव।

31. रामआसरे विश्वकर्मा – राष्ट्रीय सचिव।

32. तारकेश्वर मिश्रा – राष्ट्रीय सचिव।

33. हाजी इरफान अंसारी – राष्ट्रीय सचिव।

34. राजाराम पाल – राष्ट्रीय सचिव।

35. त्रिभुवन दत्त – राष्ट्रीय सचिव।

36. राममूर्ति वर्मा – राष्ट्रीय सचिव।

37. वीरपाल यादव – राष्ट्रीय सचिव।

इसके अलावा श्रीमती जया बच्चन, रामगोविन्द चौधरी व अबू आसिम आजमी सहित 21 लोगों को बतौर कार्यसमिति सदस्य और चार लोगों को विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल किया गया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code