hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Sri Ramacharitmanas controversy: भाजपा का सपा पर हमला, मोहम्‍मद गजनी और मोहम्मद गोरी से की अखिलेश की तुलना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > Sri Ramacharitmanas controversy: भाजपा का सपा पर हमला, मोहम्‍मद गजनी और मोहम्मद गोरी से की अखिलेश की तुलना
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

Sri Ramacharitmanas controversy: भाजपा का सपा पर हमला, मोहम्‍मद गजनी और मोहम्मद गोरी से की अखिलेश की तुलना

Vinayak Barot
Last updated: January 30, 2023 11:31 am
Vinayak Barot
Published: January 30, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 30 जनवरी। श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान देने के कुछ ही दिन के भीतर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी (सपा) में राष्‍ट्रीय महासचिव बनाये जाने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमले तेज करते हुए उनकी तुलना मोहम्‍मद गजनी और मोहम्मद गोरी से की है।

भाजपा मुख्यालय से जारी एक बयान में इसके प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस फैसले से साबित हो गया है कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य के हिन्दू आस्था और सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले बयान के साथ हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सपा प्रमुख के कार्य मोहम्‍मद गजनी और मोहम्मद गोरी की याद दिलाते हैं। गजनी और गोरी ने बाहर से आकर सनातन संस्कृति और हिंदुओ की आस्था पर प्रहार किए, वही काम सपा प्रमुख यहां रह कर कर रहे है।’’ महमूद गजनवी उर्फ गजनी और मोहम्मद गोरी विदेशी आक्रांता थे जिन्होंने भारत पर कई बार आक्रमण किये और मंदिरों में तोड़फोड़ एवं लूटपाट किया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, ‘‘सपा प्रमुख ने हिन्दुओं की आस्था व सनातन संस्कृति का अपमान और रामचरितमानस का अनादर करने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम दिया है। सपा प्रमुख ने घृणित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को महामंत्री बनाकर हिन्दू सम्मान, स्वाभिमान और आस्था को चोट पहुंचाने के अपने इरादे साफ कर दिए है।’

उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने 22 जनवरी को एक बयान में श्रीरामचरितमानस की एक चौपाई का जिक्र करते हुए इसे महिलाओं तथा पिछड़ों के प्रति अपमानजनक करार दिया था और इस पर पाबंदी लगाने की मांग की थी। उनके इस बयान पर खासा विवाद उत्पन्न हो गया था। संत समाज और हिन्दूवादी संगठनों ने भी इसका कड़ा विरोध किया था। इस संबंध में मौर्य के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

You Might Also Like

क्यूबा ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब, अमेरिकी जनता से पूछा- क्या आप ये होने देंगे?
ओडिशा : सीएम पटनायक ने वीआरएस के अगले ही दिन पांडियन को दी बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा
कांवड़ मार्ग पर नेम प्लेट का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, योगी सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई
दिल्ली टेस्ट : यशस्वी ने पकड़ी दोहरे शतक की राह, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया पहले ही दिन 300 के पार
कोरोना संकट : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, कहा – यूपी सरकार को नहीं देनी चाहिए थी कांवड़ यात्रा की मंजूरी
TAGGED:akhilesh yadavBJPsamajwadi partySri Ramacharitmanas controversy
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक के बीदर में ट्रक से टकराकर ऑटो के उड़े परखच्चे, सात महिलाओं की मौके पर मौत, 11 घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 5, 2022
मणिपुर हिंसा पर चिदंबरम का बड़ा बयान, कहा-‘डबल इंजन’ की सरकार के झूठे वादों से सावधान रहें कर्नाटक के मतदाता
 જયા જેટલીની 4 વર્ષની સજા પર હાઈકોર્ટનો સ્ટે-સીબીઆઈની વિશેષ અદાલતે રક્ષાસોદા મામલે જેટલી સહીત 4ને આરોપી ઘોષિત કર્યા હતા
Delhi moving towards ‘herd immunity’ against covid-19: Sero Survey
बॉलीवुड : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ नवंबर में ओटीटी पर होगी रिलीज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?