1. Home
  2. Tag "punjab"

यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में मतगणना की तैयारियां पूर्ण, 50 हजार से ज्यादा अधिकारी तैनात

नई दिल्ली, 9 मार्च। भारत निर्वाचन आयोगन ने देश के पांच चुनावी राज्यों में गुरुवार, 10 मार्च को होने वाली मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच दिनभर की मतगणना के बाद शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है […]

एग्जिट पोल 2022 : यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा को बहुमत, पंजाब में ‘आप’ की सरकार, गोवा में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली, 7 मार्च। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब देशवासियों की निगाहें परिणाम पर जा टिकी हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में एक साथ 10 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन विभिन्न समाचार चैनलों और सर्वक्षेण एजेंसियों […]

पंजाब : अमृतसर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में जवान ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौत, एक घायल

अमृतसर, 6 मार्च। पंजाब में अमृतसर के खासा स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय में रविवार सुबह एक जवान ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी, जिससे पांच जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएसएफ अधिकारी आशीष पराते ने बताया कि 144वीं बटालियन के सिपाही […]

भाजपा का दावा – यूपी, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में बनाएंगे सरकार, पंजाब में बेहतर नतीजों की उम्मीद

नई दिल्ली, 6 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो शीर्ष नेताओं – राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपाशासित सभी चार राज्‍यों – उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में पार्टी सरकार बनाने जा रही है जबकि पंजाब में भी बेहतर […]

पंजाब-जम्मू से लेकर दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7

नई दिल्ली, 7 फरवरी। पंजाब से लेकर जम्मू कश्मीर तक आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। पंजाब की बात करें तो यहां 9 बजकर 49 सेकेंड पर कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए। इस दौरान चंडीगढ़ में भी करीब दो सेकेंड के लिए भूकंप का झटका महसूस किया […]

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलासा – सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाक पीएम इमरान ने भेजा था संदेश

नई दिल्ली, 24 जनवरी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मौजूदा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए उनके पास पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का संदेश भेजा गया था। भाजपा मुख्यालय में पंजाब चुनाव के निमित्त एनडीए गठबंधन के […]

पंजाब में ईडी की काररवाई : अवैध बालू खनन मामले में सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़, 18 जनवरी। विधानसभा चुनाव के पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अवैध बालू खनन के मामले में बड़ी काररवाई करते हुए मंगलवार की सुबह पंजाब और हरियाणा में लगभग 10 जगहों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह […]

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव घोषित : यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में होगी वोटिंग

नई दिल्ली, 8 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को अपराह्न पांच राज्यों – उत्तर प्रदेश, उत्त‍राखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनके सहयोगी चुनाव आयुक्तों ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के […]

वीरेश कुमार भावरा पंजाब के नए डीजीपी नियुक्त, चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने किया फैसला

चंडीगढ़, 8 जनवरी। भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अफसर वीरेश कुमार भावरा पंजाब के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। पंजाब सरकार ने चुनाव अचार संहिता लगने से पहले यह फैसला किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से प्राप्त पैनल के विचार के आधार पर आईपीएस वी. के. भावरा की नियुक्ति की गई है। 1987 […]

इटली से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में लगातार दूसरे दिन मिले 150 संक्रमित यात्री

अमृतसर, 7 जनवरी। इटली से शुक्रवार को अमृतसर पहुंची चार्टर्ड फ्लाइट में 150 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। इतालवी शहर मिलान से आई फ्लाइट में कुल 290 यात्री सवार थे। यह लगातार दूसरा दिन था, जब इटली से आई फ्लाइट में बहुतायत में कोरोना संक्रमित मिले। 24 घंटे पहले ही इटली से आए विमान में संक्रमित […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code