hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ महान गायिका का अंतिम संस्कार, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ महान गायिका का अंतिम संस्कार, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि
राष्ट्रीयबॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ महान गायिका का अंतिम संस्कार, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि

Revoi Editor
Last updated: April 13, 2026 6:51 pm
Revoi Editor
Published: April 13, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 13 अप्रैल। भारतीय संगीत जगत की सशक्त हस्ताक्षर व प्रख्यात गायिका आशा भोसले का सोमवार को अपराह्न यहां  शिवाजी पार्क स्थित श्मशान घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे आनंद भोसले ने दिवंगत मां को मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि 92 वर्षीय आशाताई का रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ था। आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में पूर्वाह्न लगभग 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया, ताकि फैंस, शुभचिंतक और इंडस्ट्री के सदस्य उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

अंतिम विदाई के दौरान सीएम फडणवीस सहित तमाम हस्तियों की उपस्थिति

आशाताई की अंतिम विदाई के वक्त अन्त्येष्टि स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्रीद्वय एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार समेत कई राजनेता शामिल हुए। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, विक्की कौशल, सिंगर शान समेत कई सेलेब्स गायिका की अंतिम विदाई में शामिल हुए।

VIDEO | Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Deputy CMs Eknath Shinde and Sunetra Pawar pay floral tributes to late legendary singer Asha Bhosle at Shivaji Park crematorium, where her last rites will be held with full state honours shortly.

(Full video available on PTI… pic.twitter.com/B7wzptnSck

— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026

सचिन तेंदुलकर से मिलकर भावुक हो उठीं पोती जनाई

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर व मो. सिराज सहित अन्य दिग्गज क्रिकेटर भी आशाताई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले इस दौरान आगंतुकों से बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्हें सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार से मिलते वक्त फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया।

तिरंगे की सलामी दी गई

अंतिम यात्रा से पहले दिन में आशा भोसले का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इस दौरान दिवंगत महान गायिका को गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ तिरंगे की सलामी भी दी गई।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आशाताई के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

ठाकरे परिवार भी आवास पहुंचा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और नेता आदित्य ठाकरे ने भी आवास पहुंचकर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं परिवार के सदस्यों, फिल्मी हस्तियों और फैंस की मौजूदगी में माहौल बेहद गमगीन था।

बिग बी ने भावुक पोस्ट के जरिए जताया शोक

इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने ब्लॉग पर गायिका के लिए एक भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा है – शोक और दुख, एक पूरा युग, एक अविश्वसनीय, एक अद्भुत, हैरतअंगेज, असाधारण हस्ती, कल हमसे दूर हो गई। मशहूर और दिग्गज आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं। गहरे दुख के साथ, हर उस गीत में जान डाल देने की उनकी बेमिसाल काबिलियत, जिसे उन्होंने अपनी आवाज दी, अब स्वर्ग सिधार गई है और हमारे लिए सदाबहार संगीत का एक पूरा खजाना छोड़ गई है। उनका शरीर तो हमें छोड़कर चला गया, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आवाज, जो उनकी आत्मा है, हमेशा अमर रहेगी।’

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया अनावरण
‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- ‘युवा साथियों से संवाद को लेकर उत्सुक हूं’
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए
हिन्दुस्तान को दिशा देने में रायबरेली की बड़ी भूमिका रही है : राहुल गांधी
हूती विद्रोहियों की खुली चुनौती – अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाएंगे’
TAGGED:Asha BhosleLaid to Rest with State HonorsLegendary SingerMerges with the Five ElementsShivaji Park; Son Anand Lights the Funeral Pyre
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?