1. Home
  2. Tag "Operation Sindoor"

भारतीय सेना ने जारी किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नया वीडियो, कहा – ‘जहां से सीजफायर उल्लंघन हुआ, उसे मिट्टी में मिला दिया’

नई दिल्ली, 18 मई। भारतीय सेना ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही गई है। यह काररवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें भारतीय सेना ने दुश्मन पोस्ट को नष्ट कर दिया था। सेना […]

ऑपरेशन सिंदूर: कूटनीतिक मामलों में भी भारत की नकल कर रहा पाकिस्तान, वैश्विक मंच पर भेजेगा डेलीगेशन

इस्लामाबाद, 18 मई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए प्रमुख साझेदार देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शनिवार को घोषणा की कि पाकिस्तान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख […]

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ओसामा बिन लादेन को ढेर किए जाने की काररवाई में समानताएं हैं : धनखड़

नई दिल्ली, 17 मई। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा ओसामा बिन लादेन को ढेर किए जाने के बीच समानताएं हैं। उप राष्ट्रपति ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमलों को भारत द्वारा ‘‘अब तक का सबसे बड़ा सीमा पार हमला’’ बताया […]

ऑपरेशन सिंदूर: भुज पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- भारतीय सेना की न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहना हो रही है

भुज, 16 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने प्रभावी भूमिका निभाई जिसकी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहना हो रही है। रक्षा मंत्री ने गुजरात के भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। यह स्टेशन उन स्थानों में शामिल है जिन्हें पिछले […]

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की छाती पर चोट, आतंकियों को पनाह देना बंद करके ही इलाज संभव : राजनाथ सिंह

श्रीनगर, 15 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की छाती पर चोट पहुंचाई गई है, जिसका इलाज उसके आतंकियों को पनाह देना बंद करने से ही संभव है। पहलगाम […]

तीनों सेनाध्यक्षों और सीडीएस ने राष्ट्रपति मुर्मु को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी

नई दिल्ली, 14 मई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) व तीनों सेनाध्यक्षों ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उनसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं – आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की सुप्रीम कमांडर हैं। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण की सराहना […]

पीएम मोदी का सख्त संदेश – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद पर भारत की नई नीति होगी, अब पाकिस्तान के साथ बातचीत सिर्फ आतंकवाद या PoK पर

नई दिल्ली, 12 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक सख्त और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद पर भारत की नई नीति होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देश के साथ अब यदि भविष्य में कोई भी बातचीत होगी तो वह आतंकवाद या पाकिस्तान के कब्जे […]

आतंकियों को मिली उनकी कल्पना से बड़ी सजा, PM मोदी ने पूरा किया वादा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बोली भाजपा

नई दिल्ली, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल रहे आतंकवादियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा देने और उनके सुरक्षित ठिकानों को तबाह करने का अपना वादा पूरा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवादददाता सम्मेलन में […]

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ आतंकियों का खात्मा, हमने 100 से ज्यादा किए ढेर’

नई दिल्ली, 11 मई। भारतीय थल सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकियों का खात्मा करना था और इस अभियान में मुदस्सर खार, हाफिज जमील और यूसुफ अजहर जैसे तीन बड़े आतंकियों सहित 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया। उन्होंने […]

राजनाथ सिंह बोले – ‘आपरेशन सिंदूर’ ने पीड़ित परिवारों को दिलाया इंसाफ, रावलपिंडी तक सुनी गई भारतीय सेनाओं की धमक

लखनऊ, 11 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन राजनाथ […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code