1. Home
  2. Tag "india"

पीएम मोदी का दावा – ‘हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’

नई दिल्ली, 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार के ‘तीसरे कार्यकाल’ में यह निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत मोबिलिटी’ वैश्विक प्रदर्शनी में उद्योगपतियों को संबोधित […]

संकल्प यात्रा में राजनाथ सिंह बोले – अब भारत को दुनिया में मजबूत और शक्तिशाली देश के रूप में देखा जाता है

लखनऊ, 16 जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों में यह धारणा बदल गई है कि भारत एक कमजोर देश है और अब इसे मजबूत तथा शक्तिशाली देश माना जाता है। अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि देश के […]

भारत ने नई पीढ़ी की ‘आकाश’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी बधाई 

बालासोर, 12 जनवरी। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर अपतटीय क्षेत्र स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से नयी पीढ़ी की ‘आकाश’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बहुत कम ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य को […]

पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम काकर ने देश की नाकामयाबी के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, जानें क्या कहा…

इस्लामाबाद, 2 जनवरी। पाकिस्ताना सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान के लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों का जबरन अपहरण कर रही है। इसलिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हजारों की तादाद में बलूच रैली निकाल रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने कहा कि बलूचिस्तान […]

अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे.. पूर्व पीएम वाजपेयी की 99वीं जयंती आज, सीएम योगी ने किया याद

लखनऊ, 25 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत माता के महान सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है और इस अवसर पर अटल जी की स्मृतियों को नमन […]

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का फैसला रखा बरकरार

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए सोमवार को कहा कि अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने अपने […]

अमित शाह ने किया दावा – 2025 के अंत तक 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

देहरादून, 9 दिसम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यहां उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत पिछले एक दशक […]

पीएम मोदी ने कहा – भारत ने जी20 अध्‍यक्षता के दौरान असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं

नई दिल्ली 30 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जी 20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने बहुपक्षवाद में नई जान फूंकी, ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद की, विकास की हिमायत की, और हर जगह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लड़ाई लड़ी। पीएम मोदी ने भारत की जी 20 अध्यक्षता के कार्यकाल के […]

पीएम मोदी बोले – “भारत खुद को ‘विश्वमित्र’ के रूप में देखता है, दुनिया हमें अपना मित्र कहती है”

हैदराबाद, 26 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य तेलंगाना रविवार को कहा कि भारत खुद को ‘विश्वमित्र’ के रूप में देखता है और दुनिया भारत को अपना मित्र कहती है। हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित कान्हा शांति वनम् में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि […]

अफगानिस्तान ने भारत में स्थाई रूप से बंद किया अपना दूतावास, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली, 24 नवंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बना अफगानिस्तानी दूतावास स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राजनयिक मिशन को बंद करने पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए अफगान दूतावास ने कहा, “भारत सरकार की लगातार चुनौतियों के कारण 23 नवंबर, 2023 से दूतावास को बंद करने का फैसला लिया गया है। ये […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code