1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. गिरिराज सिंह का आरोप – कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति कर भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं
गिरिराज सिंह का आरोप – कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति कर भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं

गिरिराज सिंह का आरोप – कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति कर भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं

0
Social Share

बेगूसराय, 9 मई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का प्रयास बनाना चाहते हैं।

गिरिाज सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘देश में हिन्दू आबादी में तेजी से गिरावट आ रही है। देश जब आजाद हुआ, तब हिन्दुओं की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 88 प्रतिशत थी। यह अब 70 प्रतिशत पर आ गई है जबकि मुस्लिम आबादी 1947 के सात फीसदी से बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से भारत को एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने यह टिप्पणी पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा किए गए एक नवीनतम खुलासे के बारे में पूछे जाने की। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस सरकार ही थी जिसने 1971 के बाद विशेष रूप से बिहार और देश के अन्य हिस्सों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को आश्रय दिया। यह सब कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। यहां तक कि मुसलमानों का प्रजनन दर भी हिंदुओं से लगभग 1.25 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करके पिछले दरवाजे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं… वे धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा।’’

बेगुसराय लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन सनातन धर्म के खिलाफ है। उसके नेता अपनी वोट बैंक की राजनीति के तहत सनातन धर्म को निशाना बनाते हैं… वे ‘‘वोट-जिहाद’’ को बढ़ावा दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं की मंशा बहुत खतरनाक है… वे मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के खिलाफ ‘‘वोट जिहाद’’ में लिप्त हैं। वे एक खास धर्म के लोगों से एकजुट होकर राजग गठबंधन के खिलाफ वोट करने का आह्वान कर रहे हैं।’’

बेगुसराय लोकसभा सीट से राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यहां मुकाबला इंडिया गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अवधेश राय से है। बिहार की बेगुसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code