फ्रेंच ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज उपाधि बचाने में सफल, 5 सेटों के मैराथन संघर्ष में यानिक सिनर परास्त
पेरिस, 8 जून। रोमांचक संघर्ष की उम्मीद लिए रोलां गैरों स्टेडियम में रविवार की शाम जुटे हजारों दर्शकों को वाकई निराश नहीं होना पड़ा, जो एटीपी विश्व रैंकिंग के शीर्ष दो सितारों – यानिक सिनर व कार्लोस अल्काराज के बीच खेले गए फ्रेंच ओपन टेनिस इतिहास के सबसे लम्बे पुरुष एकल फाइनल के साक्षी बने। […]
