hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फ्रेंच ओपन टेनिस : विश्व नंबर एक इगा स्वियाटेक ने 3 वर्षों में दूसरी बार जीती उपाधि, कोको गॉफ सीधे सेटों में परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > फ्रेंच ओपन टेनिस : विश्व नंबर एक इगा स्वियाटेक ने 3 वर्षों में दूसरी बार जीती उपाधि, कोको गॉफ सीधे सेटों में परास्त
खेलहिन्दी

फ्रेंच ओपन टेनिस : विश्व नंबर एक इगा स्वियाटेक ने 3 वर्षों में दूसरी बार जीती उपाधि, कोको गॉफ सीधे सेटों में परास्त

Vinayak Barot
Last updated: June 5, 2022 7:40 pm
Vinayak Barot
Published: June 4, 2022
Share
SHARE

पेरिस, 4 जून। मौजूदा विश्व नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने उम्मीदों के अनुरूप खिताबी मुकाबले में भी अपना श्रेष्ठ पराक्रम जारी रखा और 18 वर्षीया अश्वेत अमेरिकी किशोरी कोको गॉफ को 6-1, 6-3 से हराकर तीन वर्षों में दूसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की महिला एकल उपाधि जीत ली।

फिलिप चैट्रिएं सेंटर कोर्ट पर शनिवार की शाम खेले गए इस एकतरफा फाइनल में 21 वर्षीया इगा के आक्रामक और सटीक प्रहारों का 18वीं सीड कोको के पास कोई जवाब नहीं था, जो करिअर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने उतरी थीं।

लगातार 35वीं जीत के साथ इगा ने की वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी

वहीं 2020 में भी रोलां गैरों की लाल बजरी पर अपनी श्रेष्ठता पुजवां चुकीं स्वियाटेक का भी यह सिर्फ यह दूसरा मेजर फाइनल था, लेकिन वह दूसरे फाइनल में भी विजेता बनकर कोर्ट से निकलीं। दिलचस्प तो यह है कि करिअर में अब तक नौ खिताब जीतने वाली इगा ने सभी फाइनल सीधे सेटों में जीते हैं।

Together again 🏆#RolandGarros | @iga_swiatek pic.twitter.com/KEgxf2pr45

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 4, 2022

स्वियाटेक इसके साथ ही जस्टिन हेना-हेनिन (2007-2008) के बाद पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने सत्र में लगातार छठा डब्ल्यूटीए खिताब जीता है। इसी क्रम में उन्होंने इस वर्ष अपनी लगातार जीत का सिलसिला 35 मैचों तक पहुंचाने के साथ ही हमवतन अमेरिकी दिग्गज वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2020 में लगातार 35 मैच जीते थे।

It's your moment, @iga_swiatek 💯#RolandGarros | pic.twitter.com/NwHIYnGK2L

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 4, 2022

इगा ने मैच में पांच बार कोको की सर्विस तोड़ फाइनल को एकतरफा बनाया

सिर्फ 68 मिनट में ही फरिया गए मुकाबले की बात करें इगा ने पहली सर्विस पर जहां 72 फीसदी अंक जीते वहीं वर्ष 2001 (किम क्लाइस्टर्स) के बाद मेजर फाइनल में उतरीं सबसे कम उम्र खिलाड़ी कोको को सिर्फ 46 फीसदी ही सफलता मिली। मैच में कोको के 39 के मुकाबले स्वियाटेक ने कुल 62 अंक जीते।

कोको से पिछली दो मुलाकातें भी अपने नाम कर चुकीं इगा ने 10 में पांच बार विपक्षी की सर्विस छीनी तो गॉफ के दूसरे सेट के पहले गेम में इकलौता ब्रेक अंक मिला, जिसका उन्होंने फायदा भी उठाया। लेकिन अपने अगले दोनों सर्विस गंवाकर वह फिर पिछड़ गईं। अंततः नौवें गेम में गॉफ का सर्विस रिटर्न बाहर गिरने के साथ ही इगा खुशी से उछल पड़ीं।

You Might Also Like

टाटा ओपन महाराष्ट्र : दूसरी सीड बोपन्ना-रामकुमार सहित दो भारतीय जोड़ियां सेमीफाइनल में, साकेत-मुकुंद हारे
मणिपुर : वायरल वीडियो को लेकर भड़के आक्रोश के बाद दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार
योगी सरकार का फरमान: 18 साल से कम उम्र के बच्चों को दी स्‍कूटी तो पैरेंट्स की खैर नहीं, जाना पड़ेगा जेल
यूपी राज्‍यसभा चुनाव : बागी विधायकों पर भड़के अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे की कैबिनेट में शामिल होंगे 45 मंत्री भाजपा के 25, शिंदे गुट के 13 और अन्य स्वतंत्र होंगे
TAGGED:Coco GauffFrench Open TennisIga SwiatektennisWomen's Singles Final
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

राणा-सांगा विवाद में बैकफुट पर सपा, विरोध बढ़ने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- वीरता पर नहीं खड़े कर रहे सवाल

Revoi Editor
Revoi Editor
March 27, 2025
गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज किया पीएम मोदी की डिग्री दिखाने का आदेश, सीएम अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना
एसीसी के सदस्यों का फैसला : बीसीसीआई सचिव जय शाह 2024 तक बने रहेंगे एसीसी अध्यक्ष
ट्रम्प के सलाहकार नवारो का बड़ा बयान, कहा- ‘ब्राह्मणों’ मिल रहा रूसी तेल का फायदा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की खिंचाई
अमेरिका के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, आरोपित गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?