hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > डिप्टी सीएम केशव मौर्य का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा
हिन्दीचुनावमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराष्ट्रीय

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा

Revoi Editor
Last updated: April 9, 2026 10:58 am
Revoi Editor
Published: April 9, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 9 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में आंधी नहीं तूफान चल रहा है। जनता ने मन बना लिया है पीएम मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए भाजपा और कमल के फूल को जनता ने दिल में बसा लिया है। 25 साल कम्युनिस्टों ने बंगाल को लूटा और बर्बाद किया। 15 साल से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने वहां पर त्राहिमाम मचा दिया है।

टीएमसी घुसपैठियों और भ्रष्टाचारियों का गैंग बन चुका है। इस वक्त का माहौल भाजपा के पक्ष में है। 294 में से 200 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। 4 मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है। एसआईआर के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी भी अभियान के दौरान, यदि किसी नाम छूट जाता है, तो उसे शामिल करने के लिए समय दिया जाता है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, चुनाव आयोग समय-समय पर इसे कराता रहा है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाना ममता बनर्जी के डर को दर्शाता है जो उन्हें चुनाव परिणाम के आने से पहले ही हो रहा है। ममता दीदी चुनाव परिणाम आने से पहले ही हार मान रही हैं। वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम काट दिए गए हैं। इससे वह बौखला गई हैं। टीएमसी के राज में बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की सरकार आने के बाद वहां कानून का राज होगा।

मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के 11 वर्ष जन-जन के सपनों को साकार करने वाली एक परिवर्तनकारी यात्रा के प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश में भी ‘मुद्रा योजना’ ने स्वरोजगार को नई गति देकर जन-जन को आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ा है। यह पहल ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रभावी शक्ति बन चुकी है।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : एक्टिव केस में 5 हजार से ज्यादा की गिरावट, हिमाचल व दिल्ली में नए मामले बढ़े
भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम घोषित, 2 अक्टूबर से शुरू होगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज
दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू, रेखा गुप्ता कैबिनेट ने 5100 करोड़ रुपये कि निधि को दी मंजूरी
कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : ईश्वरदेव मिश्र एकादश की जीत अर्थहीन, पराड़कर एकादश नेट रन रेट के सहारे फाइनल में
मप्र : कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अप्राकृतिक कृत्य का भी लगा आरोप
TAGGED:bengalBJPclaimsDeputy CM Keshav Mauryaform governmentmore than 200 seats
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?