1. Home
  2. Tag "devendra fadnavis"

एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, दो बार के पूर्व सीएम फडणवीस ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुंबई, 30 जून। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार की शाम राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिंदे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिंदे ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के नाम पर मराठी भाषा में शपथ […]

देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ

मुंबई, 30 जून। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक संकट के बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह आज ही शाम 7.30 बजे अकेले शपथ लेंगे। बाद में मंत्रिमंडल […]

महाराष्ट्र : विधानसभा सचिव ने सभी विधायकों को भेजी सूचना – अब फ्लोर टेस्ट की कोई जरूरत नहीं, फडणवीस जल्द लेंगे सीएम पद की शपथ

मुंबई, 30 जून। महाराष्ट्र में बीते 14 दिनों से जारी सियासी संकट के बीच विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत ने गुरुवार को राज्य के विधायकों को सूचित कर दिया है कि राज्यपाल के आदेशानुसार अब फ्लोर टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं रह गयी है, इसलिए आज का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार […]

महाराष्ट्र संकट : देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से भेंट कर फ्लोर टेस्ट की मांग रखी

मुंबई, 29 जून। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट में मंगलवार की देर रात नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उनके सामने फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग रख दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार के […]

महाराष्ट्र संकट : भाजपा की गतिविधियां तेज, आज दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की मुलाकात संभव

मुंबई/नई दिल्ली, 28 जून। महाराष्ट्र में व्याप्त राजनीति संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंदरखाने गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एकनाथ शिंदे के अगुआई वाले शिवसेना के बागी धड़े की भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने की चर्चाएं भी हो रही हैं। सूत्रों का यहां तक कहना है […]

शरद पवार बोले – राज्यसभा चुनाव परिणाम से आश्चर्य नहीं, फडणवीस ने निर्दलीयों को मिलाकर फर्क पैदा किया

पुणे, 11 जून। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव परिणाम से उन्हें आश्चर्य नहीं हुआ।  कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी को कोटे के अनुसार वोट दिया गया है। सिर्फ (एनसीपी के) प्रफुल्ल पटेल को अतिरिक्त वोट मिला है, जो एमवीए से नहीं बल्कि दूसरी तरफ […]

संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी पर देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं

  मुंबई, 26 अप्रैल। अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा उद्धव सरकार पर लगातार हमलावर है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार पर पुलिस का दुरुपयोग करने और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ […]

महाराष्ट्र : पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले अधिवक्ता सतीश के घर ईडी का छापा

नागपुर, 31 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में अनेक याचिकाएं दाखिल करने वाले नागपुर के अधिवक्ता सतीश उके के आवास पर गुरुवार को छापेमारी की और उन्हें हिरासत में भी लिया है। भूमि खरीद फरोख्त के एक मामले […]

नवाब मलिक का फडणवीस पर आरोप – पूर्व सीएम के इशारे पर महाराष्ट्र में होती थी धन उगाही

मुंबई, 10 नवंबर। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जांच प्रक्रिया से हटकर राजनीतिक घमासान जारी और इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप बुधवार को पूर्वाह्न राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए। […]

नवाब मलिक का पलटवार – ‘देवेंद्र फडणवीस के अंडरवर्ल्ड  खेल का करूंगा खुलासा’

मुंबई, 9 नवंबर। मुंबई में क्रूज ड्रग्स केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ एनसीबी की विजिलेंस और एसआईटी टीमों के साथ ही मुंबई पुलिस की एसआईटी मामले की जांच कर रही है तो दूसरी तरफ एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को घेरने से शुरू हुए ड्रामे में प्रतिद्वंद्वी राजनीनितक दलों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code