1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ
देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ

देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ

0
Social Share

मुंबई, 30 जून। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक संकट के बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह आज ही शाम 7.30 बजे अकेले शपथ लेंगे। बाद में मंत्रिमंडल का  विस्तार किया जाएगा।

इससे पहले शिंदे दोपहर में गोवा से मुंबई आए और सागर बंगले में फडणवीस से मुलाकात की। कुछ देर की आपसी बैठक के बाद दोनों नेता एक साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिंद के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने का एलान इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे उनके नायब होंगे।

फडणवीस ने एमवीए सरकार पर जमकर साधा निशाना

फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में इस कदर भ्रष्टाचार था कि दाऊद इब्राहिम से संबंध उजागर होने के बावजूद मंत्री को पद से नहीं हटाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए शिंदे गुट के साथ जा रही है। भाजपा एकनाथ शिंदे को समर्थन देगी। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम होंगे। एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे।’

ढाई वर्षों की सरकार में न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी

फडणवीस ने कहा, ‘2019 में भाजपा और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम ने चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वह नाम सबको मंजूर भी था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया, जिनके विचारों का बालासाहेब ठाकरे जी ने जीवनभर विरोध किया। इसके बाद हमने ढाई साल में एक सरकार देखी, जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वे लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रहे थे और लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे।’

एकनाथ शिंदे बोले – एमवीए सरकार में आ रही थी समस्या

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एकसाथ आए हैं। हम लोगों को महा विकास अघाड़ी सरकार में काम करने में समस्याएं आ रही थीं। इस बारे में हमने उद्धव ठाकरे को बताया था। हमने अपना पक्ष समझाने की कोशिश की थी। भाजपा के साथ हमारा नेचुरल गठबंधन था। हम लोग बालासाहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़े तो सरकार की ओर से आखिरी में हिन्दुत्व को लेकर कुछ फैसले लिए गए।’

शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार

शिंदे कहा, ‘मैं पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रगुजार हूं, फडणवीस मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बीजेपी ने बड़ी पार्टी होते हुए भी बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। शिंदे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार देखने को मिलेगी। जिस तरह केंद्र सरकार महाराष्ट्र की मदद करेगी, उससे महाराष्ट्र का विकास तेजी से हो पाएगा। यह सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी।’ उन्होंने देवेंद्र फडणवीस का आभार भी जताया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code