1. Home
  2. Tag "Defense Minister"

रक्षा मंत्री राजनाथ की घोषणा – यूपी रक्षा औद्योगिक गलियारे में ड्रोन, यूएवी व ब्रह्मोस मिसाइलों का भी होगा निर्माण

लखनऊ, 17 जून।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन रक्षा गलियारे को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि इस रक्षा गलियारे में न सिर्फ नट और बोल्ट या स्पेयर पार्ट्स ही नहीं वरन ड्रोन, यूएवी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (सिस्टम), विमान व ब्रह्मोस मिसाइलों का भी निर्माण और संयोजन किया जाएगा। […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 2 जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार देश में सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने भारत को वैश्विक ताकत बनाने के लिए हाल के वर्षों में कई कदम […]

इमरान खान का राजनीतिक वजूद ही खत्म करने की तैयारी, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले – PTI पर लग सकता है बैन

इस्लामाबाद, 24 मई। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पूर्व पीएम इमरान खान के राजनीतिक वजूद को ही खत्म करने की तैयारी कर रही है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर बैन लगाने पर भी विचार चल रहा है। पीटीआई पर […]

भारत का एससीओ के सदस्य देशों से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद खत्म करने और आतंकी गतिविधियों की मदद करने तथा उन्हें धन उपलब्ध कराने वालों की जिम्मेदारी तय करने की दिशा में मिल कर काम करने का आह्वान किया है। आतंकी गतिविधियां या आतंकी गतिविधियों को सहयोग देना मानवता […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन को स्पष्ट संदेश – एलएसी के सभी मुद्दों को द्विपक्षीय समझौतों के तहत हल किया जाए

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू से कहा कि भारत-चीन संबंधों का विकास सीमा पर अमन-चैन की स्थिति पर आधारित है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी मुद्दों का समाधान मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप निकाला जाना चाहिए। राजनाथ ने पूर्वी लद्दाख में […]

पुंछ आतंकी हमला : सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री से की बात, आतंकियों की तलाश में ड्रोन से निगरानी

पुंछ, 20 अप्रैल। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार की दोपहर पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी दी है। इस आतंकी हमले में ड्यूटीरत पांच जवान शहीद हुए हैं जबकि एक जवान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार […]

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी को लेकर सेना से मांगी रिपोर्ट

बठिंडा, 12 अप्रैल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार की भोर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर सेना से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे इस मामले की ब्रीफिंग देंगे। उधर, पंजाब सरकार […]

इजराइल: प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे

यरुशलम, 27 मार्च। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यायपालिका में आमूल-चूल बदलाव की उनकी योजना को चुनौती देने वाले रक्षा मंत्री योआव गैलेन्ट को बर्खास्त कर दिया जिसके विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी रविवार रात को सड़कों पर उतर आए। तेल अवीव में प्रदर्शनकारियों ने एक मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और बड़े अलाव […]

हिमाचल में रक्षा मंत्री राजनाथ ने कांग्रेस को दी चुनौती – उड़ान भरना तो दूर, रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी

शिमला, 7 नवम्बर। देश के दो राज्यों – हिमाचल प्रदेश व गुजरात में चुनावी माहौल जोर पकड़ता जा रहा है। सभी राजनितिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर रैलियां कर रही हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहीं हैं। हिमाचल प्रदेश में आज दो चुनावी जनसभाओं ( बैजनाथ और बल्ह) को सम्बोधित […]

रक्षा मंत्री राजनाथ ने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से कहा – परमाणु विकल्प अपनाने से नहीं निकलेगा संघर्ष का समाधान

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। रूस बनाम यूक्रेन युद्ध के बीच परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है। ‘डर्टी बम’ के बहाने पुतिन की सेना यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकती है। दरअसल रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण यानी ‘डर्टी बम’ के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। इस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code