hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: DGCA ने टिकट रिफंड नियमों में किया संशोधन : 48 घंटे के भीतर हवाई टिकट रद करने पर नहीं लगेगा शुल्क
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > DGCA ने टिकट रिफंड नियमों में किया संशोधन : 48 घंटे के भीतर हवाई टिकट रद करने पर नहीं लगेगा शुल्क
राष्ट्रीयकारोबारव्यापारहिन्दी

DGCA ने टिकट रिफंड नियमों में किया संशोधन : 48 घंटे के भीतर हवाई टिकट रद करने पर नहीं लगेगा शुल्क

Revoi Editor
Last updated: February 26, 2026 7:40 pm
Revoi Editor
Published: February 26, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 फरवरी। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) हवाई टिकट किराया वापसी के नियमों में संशोधन कर उन्हें यात्रियों के और अनुकूल बना दिया है। नए नियमों के तहत विमान यात्री अब बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद करा सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, यह कुछ शर्तों पर निर्भर करेगा। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए।

डीजीसीए ने नियमों में संशोधन करते हुए यह भी कहा कि यदि यात्री, बुकिंग के 24 घंटों के भीतर नाम में किसी प्रकार की गलती को बताता है और टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट के माध्यम से बुक किया गया है, तो एयरलाइन कम्पनियों को उसी व्यक्ति के नाम पर सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेना चाहिए।

डीजीसीए ने कहा, ‘ट्रैवल एजेंट/पोर्टल के माध्यम से टिकट खरीदने की स्थिति में, पैसे वापसी की जिम्मेदारी एयरलाइन कम्पनियों की होगी क्योंकि एजेंट उनके नियुक्त प्रतिनिधि होते हैं। एयरलाइन कम्पनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पैसे वापस करने की प्रक्रिया 14 कार्य दिवसों के भीतर पूरी हो जाए।’

इसके अलावा, चिकित्सा आपात स्थिति के कारण यात्रियों के टिकट रद करने के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। समय पर रिफंड न मिलने की यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए हवाई टिकट वापसी के लिए नागर विमानन आवश्यकताओं (सीएआर) में संशोधन किए गए हैं।

दिसम्बर, 2025 में इंडिगो की उड़ानें रद होने के दौरान भी टिकट वापसी का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया था। उस समय नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कम्पनियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर रिफंड करने का निर्देश दिया था। दरअसल, अनुसूचित विमानन कम्पनियों को दिसम्बर, 2025 में यात्रियों से संबंधित कुल 29,212 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7.5 प्रतिशत ‘रिफंड’ से संबंधित थीं।

अब एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद 48 घंटे की अवधि के लिए ‘लुक इन’ यानी उसे अद्यतन करने का विकल्प प्रदान करें। नियामक ने कहा, ‘इस अवधि के दौरान यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद या संशोधित कर सकते हैं। लेकिन जिस संशोधित उड़ान के लिए टिकट लेना चाहते हैं, उसके लिए जो भी किराया बनता है यानी किराये में जो अंतर है, वह देना होगा।

नियामक ने कहा, ‘जब टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जाता है, यह सुविधा उन उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं होगी, जिनकी प्रस्थान तिथि घरेलू उड़ानों के मामलों में बुकिंग की तारीख से सात दिन से कम और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 15 दिन से कम है।’ बुकिंग समय के 48 घंटे बाद, यह विकल्प उपलब्ध नहीं होगा और यात्री को संशोधन के लिए टिकट रद कराने को लेकर संबंधित शुल्क का भुगतान करना होगा।

नियामक के अनुसार, चिकित्सा आपात स्थिति के कारण टिकट रद होने की स्थिति में एयरलाइन कम्पनी पैसा वापस कर सकती है या ‘क्रेडिट’ विकल्प प्रदान कर सकती हैं। इसके तहत यदि यात्री या उसी पीएनआर में सूचीबद्ध परिवार का कोई सदस्य यात्रा के दौरान अस्पताल में भर्ती होता है, तो यह नियम लागू होगा।

डीजीसीए ने कहा कि अन्य सभी परिस्थितियों में, यात्री की यात्रा के लिए ‘फिटनेस’ का प्रमाण पत्र एयरलाइन के एयरोस्पेस मेडिसिन विशेषज्ञ/डीजीसीए द्वारा सूचीबद्ध एयरोस्पेस मेडिसिन विशेषज्ञ से प्राप्त होने के बाद पैसे वापस किए जाएंगे।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों की संख्या 255 दिनों में सबसे कम, 11 हजार नए संक्रमित
महिला सीटीआई रोजलिन के नाम अनूठी उपलब्धि – बेटिकट यात्रियों से वसूले एक करोड़, रेल मंत्रालय ने की तारीफ
भारतीय सेना ने जारी किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक और वीडियो, स्वर्ण मंदिर भी था पाक सेना के निशाने पर
उत्तराखंड : सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिक सकुशल निकाले गए, 17 दिनों का कठिन बचाव अभियान संपन्न
एशिया खेल : रमिता, मेहुली, आशी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता
TAGGED:air ticket cancellationsAmendment in ticket refund rulesDGCANo fee will be charged
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

August 11, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?