झारखंड: बोकारो में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी भी शामिल
रांची, 21 अप्रैल। झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई। […]