hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-19 : रनों की बारिश में राहुल का शतक व्यर्थ, पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर DC को हराया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-19 : रनों की बारिश में राहुल का शतक व्यर्थ, पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर DC को हराया
खेलहिन्दी

आईपीएल-19 : रनों की बारिश में राहुल का शतक व्यर्थ, पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर DC को हराया

Revoi Editor
Last updated: April 26, 2026 2:17 am
Revoi Editor
Published: April 25, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में शनिवार को डबल डेहर के पहले मैच में यहां रनों की तूफानी बारिश देखने को मिली और दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) मुकाबले में सिर्फ छह विकेट के नुकसान पर 529 रन उड़ गए। फिलहाल DC के ओपनर लोकेश राहुल की रिकॉर्डतोड़ आक्रामक शतकीय पारी (नाबाद 152 रन, 67 गेंद, नौ छक्के, 16 चौके) अंततः व्यर्थ साबित हुई और पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए सात गेंदों के शेष रहते छह विकेट की रोमांचक जीत से अंक तालिका में अपना शीर्ष क्रम बरकरार रखा।

𝐈𝐧𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐇𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐁𝐨𝐨𝐤𝐬 📖@PunjabKingsIPL brought out their A+ game and the entire world noticed ✅

Match Highlights ▶️ https://t.co/GhCdylgN0M #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/qlUd6HIGiU

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

𝐔𝐍𝐒𝐓𝐎𝐏𝐏𝐀𝐁𝐋𝐄 @PunjabKingsIPL 🔥🔥

Red-hot #PBKS register the Highest Successful Run-Chase in #TATAIPL history ❤️

Captain Shreyas Iyer remained unbeaten on 7⃣1⃣ to see his side over the line 🫡

Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/3dVwbjbGV0

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

राहुल व नीतीश के बीच 96 गेंदों पर 220 रनों की भागीदारी

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली मेजबान टीम को हालांकि तीसरे ओवर में पथुम निसांका (11 रन, सात गेंद, दो चौके) के रूप में पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दे दिया। लेकिन इसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल व नीतीश राणा (91 रन, 44 गेंद, चार छक्के, 11 चौके) के प्रहारों से विपक्षी गेंदबाजों के हौसले पस्त हो गए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 96 गेंदों पर 220 रनों की साझेदारी कर दी और दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सत्र का सर्वोच्च स्कोर (2-264) खड़ा कर दिया। यह आईपीएल इतिहास में कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर भी था।

प्रभसिमरन व कप्तान श्रेयस ने लिखी पंजाब की जीत की पटकथा

लेकिन अंत में यह रिकॉर्ड स्कोर भी नाकाफी रहा क्योंकि ओपनर प्रभसिमरन सिंह (76 रन, 26 गेंद, पांच छक्के, नौ चौके) व कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 71 रन, 36 गेंद, सात छक्के, तीन चौके) की तूफानी पारियों से पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में चार विकेट पर 265 रन बना लिए।

A strike rate of 292.31 in a mammoth chase! 🤯

Prabhsimran Singh set the stage on fire with an unbelievable 76(26) 🔥

Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @PunjabKingsIPL | @prabhsimran01 pic.twitter.com/X0bfuqbCAx

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

अपराजेय पंजाब किंग्स की 7 मैचों में छठी जीत

मौजूदा सत्र में अब तक अपराजेय पंजाब किंग्स की सात मैचों में यह छठी जीत है और 13 अंकों के साथ वह सबसे आगे बना हुआ है। वहीं कैपिटल्स की सात मैचों में यह चौथी हार है और वह छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

कैच लेने के प्रयास में लुंगी एंगिडी चोटिल

पंजाब किंग्स की पारी देखें तो तीसरे ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को झटका लगा, जब अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने के प्रयास में दक्षिण अफ्रीकी लुंगी एंगिडी सिर और कंधे में गंभीर चोट खा बैठे। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर पूसा रोड स्थित मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ा। राहत की बात यह है कि देर रात प्राप्त जानकारी के अनुसार एंगिडी की हालत स्थिर होने और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की जानकारी दी गई।

प्रभसिमरन व प्रियांश के बीच 128 रनों की साझेदारी

उधर प्रभसिमरन सिंह व प्रियांश आर्य (43 रन, 17 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) ने शुरुआत से रफ्तार पकड़ ली और पंजाब का स्कोर पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 116 रन तक पहुंचा दिया। यह मौजूदा सत्र में पंजाब किंग्स का सर्वश्रेष्ठ और आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है। अंततः पहले विकेट के लिए 42 गेंदों पर 128 रनों की टूटी, जब अक्षर पटेल ने प्रियांश को लौटाया। इसके बाद कुलदीप यादव (2-46) ने लगातार ओवर में प्रभसिमरन और कूपर कोनोली (17 रन, 10 गेंद, एक छक्का, एक चौका) की विदाई की।

Took the "Power" in Powerplay literally 🔥

The Prabhyansh show that saw #PBKS pull off a world record chase 👏

Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/Ve6YEXuLwj

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

श्रेयस ने दो अर्धशतकीय भागीदारियों से पंजाब की जीत पर लगाई अंतिम मुहर

फिलहाल, तीन गेंदों के अंदर करुण नायर से मिले दो आसान जीवनदान का फायदा उठाते हुए अय्यर ने चौथे विकेट के लिए नेहाल वढेरा (25 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ 31 गेंदों पर 51 और पांचवें विकेट के लिए शशांक सिंह (नाबाद 19 रन, 10 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के साथ 26 गेंदों पर 64 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पर अंतिम मुहर लगा दी।

Stylish and Impactful 😎

Shreyas Iyer leading #PBKS to something special 👏

A fine FIFTY in the chase by the skipper 🫡

Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @PunjabKingsIPL | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/ilasVIGXXJ

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व दिल्ली ने पावरप्ले में एक विकेट पर 68 रन ही बनाए थे। लेकिन राहुल व राणा के बीच 25 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की हो गई। राणा ने 12वें ओवर में बार्टलेट के खिलाफ दो छक्के व चार चौके लगाकर ओवर से 28 रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक और राहुल के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की।

The result spells L, but that knock spells K-L-A-S-S! 🤌

A jaw-dropping, record-shattering 1️⃣5️⃣2️⃣* from KL Rahul 👏

Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/XztSRk9lG5

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

राहुल ने 47 गेंदों पर पूरा किया अपना तीव्रतम शतक

उधर राहुल ने स्टोइनिस की गेंद पर कवर-प्वॉइंट के ऊपर से कमाल का छक्का लगाया और फिर अर्शदीप के खिलाफ कवर क्षेत्र में इतना बड़ा छक्का जड़ा कि गेंद दर्शकदीर्धा में पहली मंजिल पर जा गिरी। उन्होंने मार्को यान्सेन के खिलाफ 15वें ओवर में चौका लगाकर 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आईपीएल में यह राहुल का सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 56 गेंदों पर अपना सबसे तेज शतक बनाया था।

Weather update: 𝙎𝙞𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙝𝙚𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙩𝙝 𝙖 𝙝𝙚𝙖𝙫𝙮 𝙨𝙝𝙤𝙬𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙨𝙞𝙭𝙚𝙨! ☀️🌧️

🎥 KL Rahul brought his own storm en route to that record 152*(67) 🚀

Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @klrahul | @DelhiCapitals pic.twitter.com/txkqp0Ym56

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

A top effort 🫡

KL Rahul was adjudged the Player of the Match for his marathon record-breaking knock 👏

Relive ▶️https://t.co/CDBc0lXGsa #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/TTW1tVbbdn

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

सिर्फ 88 गेंदों पर आ गई 200 रनों की साझेदारी

कैपिटल्स की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि सातवें से 15वें ओवर के बीच बिना विकेट गंवाए 121 रन जुड़ गए। आईपीएल में अपना छठा शतक जड़ने वाले राहुल ने यान्सेन के खिलाफ छक्का जड़कर राणा के साथ 88 गेंदों पर 200 रनों की साझेदारी पूरी की।

New Delhi was 𝙉ot 𝙍eady for this 🔥

Well played Nitish Rana 👏👏

Relive ▶️ https://t.co/nTXPK16rDb #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/nAcxRnA8vH

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी

नीतीश ने बार्टलेट के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर शतक की ओर कदम बढ़ाए, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच लपककर उन्हें आउट किया। लेकिन तब तक राहुल व नीतीश के नाम आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी हो चुकी थी। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जोड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2016 में दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की थी।

In sync, In charge 🤝

One word for this record-breaking stand? 🤔👇

Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/v3aSFEmOHE

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

राहुल ने 66 गेंदों पर पार किया 150 रनों का आंकड़ा

राहुल ने आखिरी ओवर में अर्शदीप की गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से चार रन के लिए भेजकर 66 गेंदों पर 150 रन के आंकड़े को पार किया। कुल मिलाकर देंखें तो राहुल के नाम किसी भारतीय बल्लेबाज का आईपीएल में सबसे बड़ा जबकि ओवरऑल तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर लिख गया। उन्होंने 226 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि राहुल को 12 रन के स्कोर पर अर्शदीप की गेंद पर शशांक सिंह ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया और इस बल्लेबाज ने उसका पूरा फायदा उठाते हुए मैदान के हर कोने में बाउंड्री लगाई। फिलहाल अंत में प्रभसिमरन व श्रेयस ने राहुल की शानदार पारी की रंगत उड़ा दी।

The numbers speak for themselves! 📊

A KL-assic of the highest order 🫡

Relive ▶️ https://t.co/CDBc0lXGsa#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @klrahul | @DelhiCapitals pic.twitter.com/DZaSEJKMdy

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026

रविवार के मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई, अपराह्न 3.30 बजे), लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (लखनऊ, 7.30 बजे)।

You Might Also Like

सपा सांसद एसटी हसन का पीएम मोदी की रैली पर सवाल, कहा- ‘चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए’
आईपीएल-18 : राहुल पर भारी पड़े साई-गिल, DC को 10 विकेट से रौंद GT प्लेऑफ में, RCB व PBKS ने भी पाई अर्हता
आईएमडी का पूर्वानुमान – अगले 3-4 दिनों में रफ्तार पकड़ सकता है मॉनसून
पीएम मोदी भूटान के लिए रवाना, चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती पर होंगे शामिल, पुनात्सांगछू-II परियोजना का करेंगे उद्घाटन
Ramacharitmanas controversy:स्वामी प्रसाद के बयान का मुसलमानों ने भी किया विरोध, जानें किसने क्या कहा…
TAGGED:Chasing Down a Record TargetCricketFlurry of RunsIPL 2026IPL-19PBKS Defeat DCRahul's Century Goes in Vain
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

इंटरपोल से भगोड़े मेहुल को मिली राहत पर खड़गे ने जताई चिंता, कही यह बड़ी बात

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 21, 2023
अफगानिस्तान में मारा गया खुरासानी : पाकिस्तान
महाकुम्भ ही नहीं अयोध्या में भी लगेगा श्रद्धालुओं का तांता, ढाई करोड़ लोगों कर सकते हैं रामलला के दर्शन?
Wealth creators: ‘Infosys fastest, RIL biggest, KMB most consistent’
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव की आज हो सकती है घोषणा, दिन में तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?