1. Home
  2. Tag "COngress"

अनुराग ठाकुर का आरोप – प्रचार के लिए भ्रम और ‘डीपफेक’ समेत सभी हथकंडे अपना रही कांग्रेस

लखनऊ, 1 मई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसके शासन में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया था और अब वह अपने प्रचार के लिए भ्रम, अफवाह, ‘डीपफेक’ और अन्य सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी […]

कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी, AAP के साथ गठबंधन पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली, एक मई। कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखे। उन्होंने […]

राहुल गांधी का दावा – यदि भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगी

भिंड, 30 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता में लौटती है तो वह गरीबों, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को अधिकार देने वाले संविधान को फाड़ कर फेंक देगी। राहुल गांधी मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक रैली को संबोधित […]

सीएम योगी का आरोप – कांग्रेस का इतिहास संविधान का गला घोंटने का रहा है

लखनऊ, 30 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) के प्रमुख घटक कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। सीएम […]

अमेठी-रायबरेली को राहुल-प्रियंका नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले अमित शाह- यूपी छोड़कर भाग गए

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। उससे पहले चुनाव प्रचार में लगी पार्टियां एक दूसरे पर बयानों की बौछार कर रही हैं। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि […]

सोलापुर में बोले पीएम मोदी – देश को कंलकित करने वाले फिर से सत्ता हथियाने का देख रहे सपना

सोलापुर, 29 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण के प्रचार अभियान में सोमवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आमजन से कहा कि इस चुनाव में आप अगले पांच वर्षों के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। दूसरी ओर वो लोग हैं, जिन्होंने 2014 से […]

दिल्ली के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली बोले – ‘मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहा’

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही यह भी साफ किया कि यह आगामी लोकसभा चुनावों के लिए टिकटों को लेकर असंतोष के कारण नहीं है। […]

प्रियांक खरगे का आरोप : भाजपा ने JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार होने की साजिश रची

बेंगलुरु, 29 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे के पुत्र और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने सोमवार को जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ विवाद के बाद देश छोड़ने की खबरों के बीच आरोप लगाया कि यह सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है, जिसके कारण […]

शहजादे में नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं, पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का […]

बिहार: भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने फंदे से लटकर दी जान, मरने से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखी ये बात

पटना, 28 अप्रैल। बिहार में भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची जोगसर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मरने से पहले अमृता ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code