1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. अमेठी-रायबरेली को राहुल-प्रियंका नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले अमित शाह- यूपी छोड़कर भाग गए
अमेठी-रायबरेली को राहुल-प्रियंका नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले अमित शाह- यूपी छोड़कर भाग गए

अमेठी-रायबरेली को राहुल-प्रियंका नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले अमित शाह- यूपी छोड़कर भाग गए

0
Social Share

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। उससे पहले चुनाव प्रचार में लगी पार्टियां एक दूसरे पर बयानों की बौछार कर रही हैं। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

उन्होंने कहा, “उनकी हताशा और निराशा इस कदर पहुंच चुकी है कि फेक वीडियो बना रहे हैं। जब से राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली है, पार्टी का स्तर नीचे ले जा रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव भी लड़ेंगें या नहीं पता नहीं, ये लोग यूपी छोडकर भाग गए हैं। ये लोग चुनाव लड़ने को लेकर कंफ्यूज हैं। फेक वीडियो के जरिए चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री फेक वीडियो शोयर कर रहे हैं।

  • अमेठी और रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगे राहुल-प्रियंका

दरअसल, सूत्रों के हवाले पता चला कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी और महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सिर्फ वायनाड से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं और प्रियंका गांधी इस समय चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। इस वजह से इन दोनों नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसी मामले को लेकर अमित शाह ने राहुल और प्रियंका पर हमला किया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code