1. Home
  2. Tag "cm yogi"

रायबरेली मॉब लिंचिंग : मृतक हरिओम के परिजनों से मिले सीएम योगी के मंत्री, 13 लाख की मदद

रायबरेली, 12 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में मॉब लिंचिंग के शिकार हरिओम के आश्रितों को 13 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मॉब लिंचिंग के शिकार मृतक […]

दीपावली से पहले सीएम योगी ने गरीबों को सौंपा अनमोल उपहार, कहा- 60 लाख से अधिक लोगों को मिल चुका है अपना घर

गोरखपुर, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले गोरखपुर में गरीबों को अनमोल उपहार सौंपा। पाम पैराडाइज, देवरिया बाईपास स्थित हाई-राइज बिल्डिंग में 160 परिवारों को ईडब्ल्यूएस/एलआईजी फ्लैट्स की चाबियां भेंट कीं। इनमें 80 फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और 80 निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए हैं। साथ ही, गोरखपुर […]

खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश : विद्या भारती के कार्यक्रम में बोले CM योगी

झांसी, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि स्वस्थ शरीर ही धर्म और राष्ट्र निर्माण का आधार है और खेलों से नया उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या […]

अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र

लखनऊ, 6 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पूरा सरकारी तंत्र भ्रष्ट हो गया है और अधिकारी एवं नेता मिलकर प्रदेश की जनता को लूट रहे […]

NCRB की रिपोर्ट पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा – सच से आंखें नहीं मूंदनी चाहिए

लखनऊ, 3 अक्टूबर। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ‘क्राइम इन इंडिया 2023’ रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के स्थिति की तारीफ की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में यूपी में सांप्रदायिक और धार्मिक दंगों की संख्या शून्य रही। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में दलित […]

मुख्यमंत्री योगी की कड़ी चेतावनी: गजवा-ए-हिंद के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों को मिलेगा जहन्नुम का टिकट

बलरामपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन लोगों को सख्त चेतावनी दी है, जो ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर हिंसा फैलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी हरकतें भारत की धरती पर कभी नहीं चलेंगी और ऐसे उपद्रवियों को ‘जहन्नुम का टिकट’ थमा […]

‘कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कुचल देगी सरकार’, उपद्रवियों को सीएम योगी ने दी कड़ी चेतावनी

लखनऊ, 27 सितंबर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी। पर्व-त्योहारों के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने के प्रयासों पर कड़ी चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दशहरा बुराई और आतंक के […]

गोरखपुर में व्यापारियों से संवाद के बाद बोले सीएम योगी- जीएसटी सुधार से बढ़ेगा उत्पादन, होगा रोजगार सृजन

गोरखपुर, 22 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देशवासियों को दीपावली का उपहार बताते हुए जीएसटी की घटी दरों को रोजगार बढ़ाने में सहायक बताया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को जीएसटी रिफॉर्म पर जन जागरण पदयात्रा और व्यापारियों से संवाद करने के बाद मीडिया […]

‘मारीच की तरह आया और यूपी पुलिस ने…’, दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर गरजे सीएम योगी

लखनऊ, 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार एक शूटर की तुलना राक्षस ‘मारीच’ से की। लखनऊ के लोक भवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपने कल देखा कि महिला संबंधी अपराध में शामिल एक […]

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर एनकाउंटर में ढेर, अभिनेत्री के पिता ने सीएम योगी को दिया धन्यवाद

लखनऊ, 18 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बुधवार को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। एसटीएफ के अनुसार मारे गए बदमाशों की पहचान रोहतक निवासी रविंद्र […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code