1. Home
  2. Tag "bjp mla"

बेल्लारी हिंसा : भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने अमित शाह को लिखा पत्र, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

कर्नाटक, 4 जनवरी। कर्नाटक के बेल्लारी जिले के भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों से सहायता की मांग की है। पत्र में विधायक जनार्दन रेड्डी ने बताया कि उनका […]

बरेली : भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री की बैठक में पड़ा दिल का दौरा

बरेली, 2 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बरेली से शुक्रवार को बेहद दुखद खबर सामने आई, जब सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक अहम बैठक के दौरान भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को दिल का दौरा पड़ा और काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. श्याम बिहारी ने एक […]

तेलंगाना: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कहा- वक्फ़ कानून ‘जमीन जिहाद’ को रोकेगा

हैदराबाद, 7 अप्रैल। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टी. राजा सिंह ने दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश में ‘‘जमीन जिहाद’’ को रोकेगा। रामनवमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए रविवार को भाजपा विधायक ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से “जमीन […]

उत्तराखंड : भाजपा विधायक आशा नौटियाल के ‘केदारनाथ में गैर-हिन्दुओं पर प्रतिबंध’ वाले बयान पर छिड़ा विवाद  

देहरादून, 16 मार्च। उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक आशा नौटियाल की केदारनाथ मंदिर में गैर-हिन्दुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की टिप्पणी ने विवाद को जन्म दे दिया है। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा नेताओं को सनसनीखेज बयान देने की आदत […]

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने जताई अपनी हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने कसा तंज, जानें क्या कहा…

लखनऊ, 5 जनवरी। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और इसके लिए 9 एमएम कैलिबर की 25 […]

भाजपा विधायक नितेश राणे का बेतुका बयान – दो से अधिक बच्चों वाले मुस्लिम परिवारों को न मिले लड़की बहिन योजना का लाभ

मुंबई, 11 दिसम्बर। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार के भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक बेतुका बयान देते हुए कहा है कि दो से अधिक बच्चों वाले मुस्लिम परिवारों को माझी लड़की बहिन योजना का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। नितेश राणे ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम परिवार बड़ी संख्या में हर सरकारी […]

महाराष्ट्र : भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर फिर बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष, दूसरे दिन 108 विधायों ने ली शपथ

मुंबई, 8 दिसम्बर। भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर का लगातार दूसरी बार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन तय हो गया है। नवगठित विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन रविवार को नार्वेकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्रीद्वय एकनाथ शिंदे व अजित पवार की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है […]

सपा सांसद अवधेश के बयान पर भड़के विधायक वेद गुप्ता, कहा – आना नहीं था तो लगा रहे हैं आरोप

अयोध्या, 2 नवम्बर। अयोध्या दीपोत्सव में सपा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा खुद को आमंत्रित न करने के बयान पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सांसद का बयान अत्यंत निंदनीय है। हम इसकी कड़ी भर्तना करते हैं। इसे साथ ही उन्होंने कहा मैं श्रीराम व बजरंगबली से प्रार्थना करता हूँ कि उनको सद्बुद्धि […]

मायावती के खिलाफ भाजपा विधायक की आपत्तिजनक टिप्‍पणी, अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी

लखनऊ, 24 अगस्त। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक की ‘‘आपत्तिजनक टिप्‍पणियों’’ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि सार्वजनिक रूप से दिये गये इस वक्तव्य के लिए विधायक पर […]

यूपी : भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को अपनी ही जान का खतरा, सीएम योगी के बाद शीर्ष नेतृत्व से की शिकायत

लखनऊ, 18 जुलाई। यूपी में कैंपियरगंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह को अपनी ही जान का खतरा नजर आ रहा है और उन्होंने इसे लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही कठघरे में ला ख़ड़ा किया है। पूर्वांचल के कुछ लोग […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code